Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेंदुए के कारण हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक 11 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं लेकिन, खौफ खत्म नहीं हुआ है। वन विभाग का कहना है कि पकड़े गए 11 में से 10 तेंदुए ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र से और एक कांठ तहसील से रेस्क्यू किया गया है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी कई तेंदुए घूम रहे हैं। खासकर बलिया गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए के कारण दहशत फैली हुई है। ग्रामीण खेतों की तरफ जाने और अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं।
मुरादाबाद में तेंदुए का खौफ
मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए के हमले के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। तेंदुए के हमले में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। लगातार हो रहे हमले के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है। पिंजरे लगाकर तेंदुओं को दबोचा जा रहा है। लोगों की मांग है कि केवल तेदुओं को पकड़ना ही समाधान नहीं है बल्कि उन इलाकों की लगातार निगरानी भी होना जरूरी है। जहां तेंदुओं की गतिविधियां सामने आ रही है।
लोगों को कब मिलेगी राहत
लोगों का कहना है कि बाकी बचे तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों को दहशत से पूरी तरह राहत मिल सके। बता दें कि वन विभाग की तरफ से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी की जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों की नजर अब इस बात पर है कि इलाके में बाकी रह रहे तेंदुए को कब तक दबोचा जाता है।
Also read: Uttar Pradesh News:गोरखपुर में विमान हादसा! फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया; बुलाना पड़ा दूसरा प्लेन