Search KhabarFast

Press ESC to close

Online Food Platform:सरकार की सख्ती का असर! अब Zomato पर नहीं मिलेंगे इस तरह के फूड आइटम

Online Food Platform:सरकार की सख्ती का असर! अब Zomato पर नहीं मिलेंगे इस तरह के फूड आइटम

Online Food Platform: ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म कंपनी Zomato ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर ऐसे सामानों की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है, जो एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स के कैटगरी में आता है।

कंपनी का कहना है कि उसने उन रेस्तरां पार्टनर्स के एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए है, जो एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स की कैटगरी में आता है। अब रेस्टोरेंट मालिक को शुद्ध डेयरी प्रोडक्ट्स अपनाना होगा और एनालॉग प्रोडक्ट्स को हटाना होगा।

क्या है एनालॉग प्रोडक्ट्स

एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स ऐसा उत्पाद है जिसे दूध से बना सामान जैसा ही स्वाद आता है लेकिन, उसमें असली दूध की जगह स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि एनालॉग उत्पाद जहरीला या मिलावटी हो लेकिन, दिक्कत तब होती है जब ग्राहकों को जानकारी ही नहीं होती है कि वह जो दूध से निर्मित सामान समझकर खरीद रहा है, असल में वह दूध से बना हुआ है या फिर एनालॉग प्रोडक्ट है। बाहर में मिलने वाली मिठाई, क्रीम, बटर या डेयरी उत्पाद इस्तेमाल होते हैं।

सरकार ने लगाया बैन

बता दें कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक में एनालॉग पनीर को बैन कर दिया गया था। आरोप था कि कई दुकानदार लोगों को ऐसे पनीर भेज रहे थे जिसमें यह जानकारी नहीं दे रहे थे कि ये असली है या नकली। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर बैन लगाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में एनालॉग पनीर और क्रीम सहित कई उत्पादों पर बैन लगाया गया है। अब बताया जा रहा है कि अन्य राज्य भी एनालॉग पनीर को बैन करने की तैयारी कर रही है।                        

Also read: गौतम गंभीर की 12 साल की बेटी आजीन बनीं ‘फिट इंडिया एंबेसडर’, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची जारी, लिस्ट से 47.7 लाख नाम बाहर; यहां देखें पूरा आंकड़ा

Delhi SIR: दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरे होने के बाद आज 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 1,45,10,299 मतदाताओं में से करीब 47.7 लाख नामों का हटा दिया गया हैं।

Bank Holiday: फटाफट निपटा लें अपना काम,सितंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां देखें लिस्ट

Bank Holiday: सितंबर महीने में बैंक की लंबी-चौड़ी छुट्टी रहने वाली है। अगर आपको भी बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने हैं,तो जल्दी निपटा लें। सितंबर त्योहारों के कारण 14 दिन बैंक रहने वाले हैं। आरबीआई ने बैंकों के हॉलीडे का कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast