Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: 3 साल की मासूम से दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर कई बार बनाया हवस का शिकार; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi News: 3 साल की मासूम से दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर कई बार बनाया हवस का शिकार; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के बवाना इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां  एक निजी स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया है। इस मामले के सामने आते हीू पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु की और स्कूल में कार्यरत एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कई बार उसके साथ गलत हरकतें कीं।

कैसे हुआ घचना का खुलासा?

मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखकर उससे बात की। बच्ची ने अपनी मां को स्कूल के एक 'बैड अंकल' के बारे में बताया जो उसे चॉकलेट देता था। चूंकि बच्ची उस व्यक्ति का नाम नहीं बता पाई, इसलिए माता-पिता ने स्कूल प्रशासन को सूचित किया।  इसके बाद 24 अगस्त को स्कूल अधिकारियों ने बच्ची को विभिन्न तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाए, जिसके माध्यम से उसने आरोपी ड्राइवर की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई। 

Also read: लखनऊ में खौफनाक वारदात, हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की हत्या; नहर में मिला शव

आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले आठ महीनों से स्कूल में कैब ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया 'CCTV फुटेज में आरोपी को स्कूल परिसर में जेब में चॉकलेट लिए घूमते हुए देखा गया है। आरोप है कि जब नाबालिग लड़की वॉशरूम गई तो उसने उसका पीछा किया, उसे चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ दुष्कर्म किया।'

बताते चलें कि पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसमें कथित तौर पर अन्य छोटे बच्चों को चॉकलेट देते हुए उसके कई वीडियो मिले हैं। पुलिस फिलहाल वीडियो में दिख रहे अन्य बच्चों की पहचान करने और उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान करने के लिए काम कर रही है। चल रही जांच के तहत स्कूल के CCTV  फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में दिनदहाड़े अशोक राठी गैंग के दीपक की हत्या, 15 गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा

Haryana News:गुरुग्राम के सिधरावली गांव में सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक उर्फ दीपू (35) के रूप में हुई है। हमलावरों ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर उसकी स्विफ्ट कार को दूसरी गाड़ी से ओवरटेक कर रुकवाया और ड्राइविंग सीट पर बैठे दीपक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसे 10 से 15 गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके

गुरुग्राम टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की बर्बरता, परिवार को बूम बैरियर से पीटा, महिला पर भी किया हमला

Gurugram Toll Plaza News: हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद टोलकर्मियों ने कार सवार परिवार पर बूम बैरियर से हमला कर दिया।

Crime News: दिवाली की रात खूनी वारदात, 17 साल के दो किशोरों समेत 3 की हत्या, पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद

Crime News: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में दिवाली का त्योहार तीन परिवारों के लिए मातम में बदल गया। जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो 17 वर्षीय किशोरों समेत तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पहली घटना में समयपुरम टोल प्लाजा के पास दो किशोरों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक की लोहे के स्पैनर से हमला कर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast