Delhi Cirme: दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खून के रिश्तो का गला घोंट दिया है। दरअसल, दक्षिण-पूर्वी जिले के रहने वाले 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने गुल हसन के 64 वर्षीय पिता तालुकदार अंसारी और एक अन्य शख्स 49 वर्षीय मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गुल हसन के पिता और वो अन्य शख्स उसका इलाज कराने के बहाने डॉक्टर के पास जाने के लिए घर से निकले, लेकिन कालिंदी कुंज के रास्ते में ही उन्होंने गुल हसन को मौत की नींद सुला दिया और सुनसान जगह ले जाकर छोड़ दिया। जिसके बाद 23 अगस्त 2026 कालिंदी कुंज के पास कच्ची कॉलोनी के एक सुनसान कंटेनर के अंदर गुल हसन का शव मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इस दौरान पुलिस को शव के पास से खून से सना कंक्रीट का पत्थर भी मिला।
Also read: Muskan Murder Case: मुस्कान हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राजौरी गार्डन में मुठभेड़ के बाद आरोपी इमरान धर दबोचा
पिता ने ही रच डाली बेटे की मौत की कहानी
मामले की जांच शुरु करते हरुए पुलिस ने गुल हसन का शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। छानबीन करने पर पता चला कि गुल हसन के पिता और एक अन्य शख्श उसे डॉक्टर के पास ले जाने के लिए घर से निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कर लिया और बताया कि वह उसे बहाने से घर से लेकर निकले थे, जिसके बाद उन्होंने कंक्रीट के पत्थर से गुल हसन पर हमला किया। बाद में उन्होंने कपड़े की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी जब्त की है। फिलहाल, अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच जारी है।