Delhi SIR: दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरे होने के बाद आज 31 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 1,45,10,299 मतदाताओं में से करीब 47.7 लाख नामों का हटा दिया गया हैं। बता दें, SIR की प्रक्रिया चुनाव आयोग की ओर से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरु की गई थी। जिसका मकसद अयोग्य, डुप्लीकेट और मृत वोटरों की पहचान करना है, जिससे मतदाता सूची की निष्पक्षता बनी रहें।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली की SIR प्रक्रिया के तहत लगभग 47.7 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1.45 करोड़ हैं। यानी ड्राफ्ट सूची में इस वक्त 97.5 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। बता दें, दिल्ली में SIR प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून 2026 को हुई थी, जिसका समापन 17 अगस्त 2026 को हुआ था। इस पूरी प्रक्रिया में आयोग द्वारा चुने गए BLO ने घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों की गणना की जिम्मा संभाला।
Also read: Online Food Platform:सरकार की सख्ती का असर! अब Zomato पर नहीं मिलेंगे इस तरह के फूड आइटम
हटाएं गए मतदाताओं के लिए जरूरी बात
चुनाव आयोग के अधिकारियों में साफ तौर पर कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किए गए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ड्राफ्ट सूची में जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वे लोग 31 अगस्त से 30 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, दस्तावेज सही पाने के बाद आपका नाम ड्राफ्ट सूची में जोड़ा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, आपत्ति दर्ज कराने की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके बाद फाइनल मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी।