Search KhabarFast

Press ESC to close

Nepal floods: आपदा से कुछ मिनट पहले बचाई 1,600 छात्रों की जान, नेपाल के प्रधानाचार्य की सूझबूझ ने टाली बड़ी त्रासदी

Nepal floods: आपदा से कुछ मिनट पहले बचाई 1,600 छात्रों की जान, नेपाल के प्रधानाचार्य की सूझबूझ ने टाली बड़ी त्रासदी

Nepal floods: 26 अगस्त को जब नेपाल के नुवाकोट जिले में विनाशकारी बाढ़ आई, तो त्रिभुवन त्रिशूली माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र दवाड़ी के त्वरित निर्णय ने लगभग 1,600 छात्रों की जान बचाने में मदद की। उन्होंने और उनके कर्मचारियों ने बाढ़ के पानी से पूरा परिसर बह जाने से कुछ ही मिनट पहले स्कूल खाली करा लिया था। उस भयावह क्षण को याद करते हुए दवाड़ी ने बताया कि जब कक्षाएं चल रही थीं, तभी उन्हें बाढ़ की सूचना मिली और स्थिति तेजी से बदल गई।

पुराना पुल ढह गया- राजेंद्र

राजेंद्र दवाड़ी ने बताया कि जिस समय मुझे सूचना मिली, मैं कक्षा में था। कुछ ही मिनटों में, सभी शिक्षक इकट्ठा हुए और स्कूल खाली करने का निर्णय लिया। हमने सबको सचेत करने के लिए स्कूल की घंटी बजाई।" उन्होंने बताया कि उस समय स्कूल में लगभग 900 छात्र मौजूद थे और अधिकारियों ने तुरंत स्कूल बसों को परिसर में आने से रोक दिया। हमने स्कूल बसों को भी यहां आने से रोक दिया। जैसे ही एक स्कूल बस नए पुल को पार करने वाली थी, पुराना पुल ढह गया।

पीछे मुड़कर देखा तो पूरा स्कूल बह गया था- दवाड़ी

दवाड़ी ने बताया कि छात्र और शिक्षक सुरक्षा के लिए ऊँची जगह की ओर भागे और वहां से उन्होंने बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव को देखा। उन्होंने कहा, "हम सब पहाड़ी पर चढ़ गए और जब हमने पीछे मुड़कर देखा तो पूरा स्कूल बह गया था। तबाही के पैमाने का वर्णन करते हुए दवाड़ी ने कहा, "यह तबाही कल्पना से परे है।" आपदा के बाद से स्कूल के एक शिक्षक संतोष परिहार लापता हैं।

दवाड़ी ने कहा कि स्कूल को सुरक्षित स्थान पर फिर से बनाना अब प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और हमें स्कूल को एक सुरक्षित स्थान पर फिर से स्थापित करने की आवश्यकता है। हमें दान की मदद की ज़रूरत होगी।" यह घटना ऐसे समय में हुई है जब नेपाल अपनी सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक के बाद के हालातों से जूझ रहा है, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं।

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, लगभग 4,247 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि अब तक 10,451 लोगों को बचाया जा चुका है। बिदुर में लापता लोगों के परिवार सहायता केंद्रों पर जमा हो रहे हैं, लापता और मृत व्यक्तियों की सूचियों को खंगाल रहे हैं और अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच, मुर्दाघरों में जगह कम पड़ने के कारण, अधिकारियों ने त्रिशुली और नारायणी नदी के किनारों से बरामद अज्ञात शवों को डीएनए नमूने लेने के बाद चितवन के एक जंगल में दफनाना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया आईसीआर के प्रोटोकॉल के अनुसार की गई, जिसमें प्रत्येक शव को एक विशिष्ट पहचान कोड दिया गया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नेपाल में बाढ़ का कहर...मौतों का आंकड़ा 788 पहुंचा, 140 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित निकाले गए; रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

Nepal Flood: तिब्बत सीमा पर हिमस्खलन से आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में लगभग 788 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। इसके चलते 20,000 सुरक्षाकर्मियों और 14 सैन्य हेलीकॉप्टरों की मदद से गहन बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बारिश या भूकंप नहीं, ग्लेशियर के टूटने से नेपाल में मची भंयकर तबाही; रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Nepal Flood: 26 अगस्त 2026 की वो भयानक सुबह...ृजब नेपाल-चीन सीमा के पास भंयकर बाढ़ आई। इस त्रासदी में अबतक 903 लोगों की मौत हो गई है। जबकि लगभग 2,500-3,000 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, अब इस आपदो को लेकर एक रिपोर्ट सामनेे आई है, जिसमें इस त्रासदी का कारण बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में इस आपदा का कारण भूकंप नहीं, बल्कि हिमालय से टूटा ग्लेशियर था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast