Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: नौकरी-घरेलू काम का झांसा देकर दिल्ली लाई गईं 2 महिलाएं, GB रोड से पुलिस ने किया रेस्क्यू

Delhi News: नौकरी-घरेलू काम का झांसा देकर दिल्ली लाई गईं 2 महिलाएं, GB रोड से पुलिस ने किया रेस्क्यू

Delhi News: राजधानी दिल्ली के कमला मार्केट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गार्स्टिन बैस्टियन रोड से 2 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं को नौकरी और घरेलू काम का झांसा देकर दिल्ली लाया गया और बाद में जबरन वेश्यावृत्ति कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, एक पीड़िता को पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाया गया था, जबकि दूसरी महिला को घरेलू काम का झांसा दिया गया था। आरोप है कि महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई।

पुलिस के अनुसार, गीता और मंजू पर पीड़िताओं की कमाई रखने का आरोप है। इस मामले में गीता, मंजू और पारो खातून पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में आरोपियों का मानव तस्करी के पुराने मामले से भी कनेक्शन सामने आया है। रेस्क्यू की गई दोनों पीड़िताओं की मेडिकल जांच और काउंसलिंग कराई जा रही है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लखनऊ में खौफनाक वारदात, हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की हत्या; नहर में मिला शव

Uttar Pradesh News: लखनऊ से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दुबग्गा के पास एक नहर में धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव मिला।

Delhi News: 3 साल की मासूम से दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर कई बार बनाया हवस का शिकार; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के बवाना इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक निजी स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया है। इस मामले के सामने आते हीू पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु की और स्कूल में कार्यरत एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast