Search KhabarFast

Press ESC to close

महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े को बर्तन में पकाया, आधा शव ट्रेन में बरामद; आरोपी गिरफ्तार

महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े को बर्तन में पकाया, आधा शव ट्रेन में बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Crime News:चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बर्तना में पकाया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये मामला तब उजागर हुआ जब आगरा रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक लावारिस सूटकेस मिला। उसमें महिला के शरीर के कटे हुए टुकड़े थे। जांच शुरू हुई तो सूटकेस के अंदर प्लास्टिक कवर पर चेन्नई की एक जानी-मानी टेक्सटाइल कंपनी का नाम मिला। इससे पुलिस का ध्यान चेन्नई की तरफ गया।

सीसीटीवी से मिला सुराग  

चेन्नई और आसपास के इलाकों में 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इससे पता चला कि एक कपल गुडुवांचरी जाने से पहले ट्रेन में वह सूटकेस छोड़कर चला गया था। इसके बाद पुलिस गुडुवांचरी के उस किराए के मकान तक पहुंची, जहां कपल रहता था। वहां शव का बाकी हिस्सा बरामद हुआ। मृतक महिला की पहचान हैथुल निशा के रूप में हुई है। वह तांबरम के पास एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी।  

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने सबसे पहले मणिपुर में ओडिशा के रहने वाले 22 साल के माणिक लस्कर को अरेस्ट किया। हत्या के बाद वह वहां छिप गया था। इसके बाद उसकी पत्नी भागमती माझी को भी मणिपुर से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि हैथुल निशा और माणिक लस्कर की जान-पहचान काम के दौरान हुआ थी। लेकिन ये रिश्ता बाद में अवैध संबंध में बदल गया।  माणिक की पत्नी भागमती को इस बात की जानकारी हुई तो उसने गुस्सा जताया। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और कपल ने हैथुल निशा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े किए।   

Also read: Delhi News:मामूली विवाद में चली गई इंजीनियर की जान, 60 लाख का था पैकेज; दिल्ली का झकझोर देने वाला मामला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rajkot News: गुजरात के राजकोट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टैमिना बढ़ाने वाली दवाएं बेचने के नाम पर लोगों को ठगने और ब्लैकमेल करने वाले तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.16 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।

Delhi News: दिल्ली में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

Delhi News: राजधानी दिल्ली के हौज काजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चाकू दिखाकर 1200 रुपये की लूट करने के मामले में महज 24 घंटे के भीतर आरोपी शिवा खन्ना उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हौज काजी थाने का घोषित बदमाश (BC) है, जिसके खिलाफ हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत 18 पुराने मामलों में संलिप्तता का रिकॉर्ड है।

Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज कौशिक भी ICE की हिरासत में

Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने भारतीय गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज कौशिक को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को लास वेगास के पास नेवादा के हेंडरसन डिटेंशन सेंटर में बंदियों की सूची में दर्ज किया गया है। यह केंद्र ICE के लास वेगास स्थित एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि, दोनों की हिरासत और उनके खिलाफ आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई को लेकर अमेरिकी अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast