Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में बढ़ा छात्रों का उत्साह, 35 हजार पार हुआ आंकड़ा, सीएम धामी ने किया था आह्वान

Uttarakhand News: ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में बढ़ा छात्रों का उत्साह, 35 हजार पार हुआ आंकड़ा, सीएम धामी ने किया था आह्वान

Uttarakhand News: उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर "सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम" पोर्टल पर अभी तक 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध लिख कर अपलोड कर दिए है। उल्लेखनीय है कि पिछली 10 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11-12 वीं  के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन मंथन करते हुए उन्हें राज्य के विकास में  अपने विजन को एक निबंध के रूप में ऑनलाइन भेजने का आह्वान किया था।

सीएम धामी ने युवा विद्यार्थियों से पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन पर्यावरण, शिक्षा,स्वास्थ्य, तकनीकी आदि विषयों पर अपने विचार साझा करने को "मेरे सपनों का उत्तराखंड" अभियान में शामिल होने की बात करते हुए कहा था कि उनके द्वारा स्वयं ऐसे विचारों का अवलोकन करते हुए उन्हें राज्य की पॉलिसी में शामिल किया जाएगा। स्मरण रहे कि  सीएम धामी ने 140 श्रेष्ठ विचार लिखने वाले युवा विद्यार्थियों के साथ अपने शासन के सचिवों के साथ विचार विमर्श करने और स्वयं के साथ भी अनुभव साझा करने की बात कही थी।

धामी सरकार ने ऐसे श्रेष्ठ विद्यार्थियों को उनके कैरियर में ,परीक्षा तैयारियों में स्कॉलरशिप देने की भी घोषणा की हैं साथ ही अन्य पुरस्कार भी अपनी ओर से दिए जाने की बात कही थी। जिसके उपरांत इस अभियान में पूरे राज्य से ऑनलाइन प्रविष्टियां आने लगी है ,जिसकी संख्या 35 हजार से अधिक हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक निबंध प्रविष्टि अपलोड करते ही विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी मिल रहा है जिससे उनमें इस अभियान में शामिल होने का जोश जुनून बना हुआ है। इस अभियान के संयोजक डॉ राहुल अग्रवाल ने बताया कि ऐसा अभियान देश ने पहली बार हो रहा है जिसमें जेन जी और अल्फा दोनों जेनरेशन हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का समर्थन मिल रहा है और हर मिनट में राज्य के किसी न किसी कोने से निबंध पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे है।उन्होंने बताया कि 24 अगस्त तक निबंध को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि है।

जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी भी स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है और प्रतिदिन इसकी समीक्षा कर रहे है जो ये दर्शाता है कि सीएम धामी ने इस विजन निबंध अभियान को कितनी अहमियत दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Himachal Pradesh: ‘IAS कैडर की संख्या 153 से 130, फिर 110’, CM सुक्खू का बड़ा फैसला; बोले - प्रदेश में अफसरों की फौज...

Himachal Pradesh IAS cadre: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने IAS कैडर की स्वीकृत संख्या को 153 से घटाकर 130 करने का निर्णय लिया है। उनका तर्क है कि राज्य में वर्तमान में आवश्यकता से अधिक प्रशासनिक अधिकारी हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आमजन को गुणवत्तापरक उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast