Search KhabarFast

Press ESC to close

Crime News: शादी की बात पर हुआ विवाद, प्रेमी ने 21 वर्षीय रेहाना की हत्या कर शव को बोरी में किया पैक, आरोपी फरार

Crime News: शादी की बात पर हुआ विवाद, प्रेमी ने 21 वर्षीय रेहाना की हत्या कर शव को बोरी में किया पैक, आरोपी फरार

Crime News: हैदराबाद के बालापुर इलाके में शादी को लेकर हुए विवाद के बाद एक 21 वर्षीय महिला की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़िता के शव को बोरी में भरकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी की तालाश में जुट गई।

बालापुर पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी आज तड़के एक आपातकालीन कॉल आने के बाद मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया आज तड़के करीब 5 बजे हमें 'डायल 100' पर एक कॉल आई जिसमें एक बेडरूम में बोरी में एक शव होने की सूचना दी गई। हमारे अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान बिहार निवासी 21 वर्षीय रेहाना के रूप में हुई है। आरोपी अहमद सलाम भी 21 वर्ष का है।

दोनों एक दूसरे प्रेम करते थे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन उनके भविष्य को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। वह उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। जिसके आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। जिसके आरोपी ने शव को बोरी में डाला और मौके से फरार हो गया। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के कल्याणपुरी में खौफनाक वारदात, सफाई कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या

Delhi News: राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां रविवार यानी 16 अगस्त को एक सफाई कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दिल्ली में सड़क हादसे...DTC बस की टक्कर से 12 साल की बच्ची की मौत, भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

शुक्रवार को दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस थाना क्षेत्र के पास दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की एक बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast