Sawan Purnima Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है औप दान करने से अच्छे फल की प्राप्ति भी होती है। जैसे हर महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है, ठीक वैसे ही सावन के महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि भी खास मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन के महीने की पूर्णिमा तिथि इस साल 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाई जाएगी और इसी के साथ सावन माह का समापन भी होगा।
खास बात यह है कि इसी दिन भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन में मनाया जाएगा। बता दें, सावन के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को सावन पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। तो चलिए सावन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के शुभ मुहूर्त के बारे में जानते है।
Also read: Horoscope Today 19 August 2026, Aaj Ka Rashifal: 19 अगस्त को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत
सावन पूर्णिमा 2026 की सही तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह करीब 9:08 बजे होगी। जिसका समापन 28 अगस्त को सुबह करीब 9:48 बजे होगा। उदया तिथि होने के कारण सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को ही मनाया जाएगी।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4:28 बजे से 5:12 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक।
इस दिन क्या करें?
- पवित्र नदियों में स्नान करें। या घर पर सामान्य पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा करें।
- अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान जरूर करें।
- ऐसा करने से पाप से मुक्ति मिलती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।