DMK Lashehs Out On CM Vijay:तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह विवादों में घिर गया है। 15 अगस्त को हुए कार्यक्रम में अभिनेत्री तृषा कृष्णन पहली कतार में बैठी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान तृषा और मुख्यमंत्री विजय एक-दूसरे को सैल्यूट करते नजर आए। अब इस पर घमासान मच गया है।
अब इस घटना को लेकर डीएमके ने विजय पर निशाना साधा है। डीएमके ने तृषा के पहली कतार में बैठने और विजय के साथ सलाम करने पर सवाल उठाए हैं। डीएमके का कहना है कि इस घटना ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया है।
क्या है मामला
दरअसल, 15 अगसत को फोर्ट सेंट जॉर्ज में मुख्यमंत्री विजय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ पहली लाइन में बैठी नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विजय को सलाम किया। इसके बाद विजय ने तृषा को सलाम किया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा।
तृषा के नाम पर पहले भी हुआ विवाद
यह पहला मौका नहीं जब तृषा को लेकर राजनीति हो रही हो। इससे पहले नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन को तृषा से जुड़े कथित दोहरे अर्थ वाले बयान पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल और महिला के गरिमा को तार-तार करने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया था।
हालांकि, डीएमके के हमले के बाद अब सबकी नजरें विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम पर है। फिलहाल पार्टी की और से मुरासोली के संपादकीय या तृषा की कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारीक बयान नहीं आया है।
Also read: भाजपा में राघव चड्ढा को मिलने जा रही बड़ा पद? PM मोदी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म