Delhi News: राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां रविवार यानी 16 अगस्त को एक सफाई कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मृतक सफाईकर्मी की पहचान अनिल के रूप में हुई है। वह मेट्रो वेस्ट कंपनी के काम करता था। यह कंपनी यमुनापार क्षेत्र में एमसीडी के लिए कूड़ा उठाने का काम करती है। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार यानी 16 अगस्त की है।
हमलावर ने चाकू से किए वार
हमलावर ने अनिल पर चाकू पर कई बार वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान और तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: भाजपा
वारदात पर भाजपा विधायक रवि कांत ने कहा कि जब दिल्ली सो रही होती है, तब हमारे सफाई कर्मचारी भाई शहर की साफ-सफाई करते हैं। ऐसे निर्दयी और नालायक लोग ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम देते हैं। वे सिर्फ एक सफाई कर्मचारी पर वार नहीं करते हैं; वह पूरे समाज पर हमला कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बिल्कुल भी छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जाएगी जब अपराधी को दबोचा जाएगा और उसके खिलाफ पूरी कानूनी कार्रवाई होगी।
Also read: Jharkhand News:बोकरो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से पति-पत्नी और बहु की हत्या की