Search KhabarFast

Press ESC to close

नोएडा में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी के साथ धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट कर लगाए 44 लाख रुपए का चूना

नोएडा में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी के साथ धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट कर लगाए 44 लाख रुपए का चूना

Uttar Pradesh News: नोएडा से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नोएडा में साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आने और संपत्ति की जांच के बहाने मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर सेक्टर-29 की रहने वाली रिटायर्ड कर्नल की पत्नी को 7 दिन और ग्रेटर नोएडा की बुजुर्ग महिला को 2 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया।

साइबर ठगों ने ऑनलाइन सुनवाई करने का नाटक रचा। वर्दी पहने ठगों ने प्रबंधक को जेल का डर दिखाया गया। बैंक में जमा पैसा की जांच के नाम पर 44 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। रिश्तेदार व परिवार को बताने पर साइबर ठगी होने का पता चला।

ठगों ने खुद को बताया क्राइम ब्रांच अधिकारी

वहीं, पीड़िताओं ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किए है। पुलिस साइबर ठगों की पहचान और तलाश में जुटी है। नोएडा सेक्टर-29 की रहने वाली रिटायर्ड कर्नल की पत्नी रविकांत के पास ठन ने छह अगस्त को मुंबी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर फोन किया। उसने वॉट्सएप पर गिरफ्तारी का वारंट भेज दिया। उसके बाद वीडियो कॉल पर अन्य ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर बात की। इससे बचने के लिए संपत्ति की जांच करान पर जोर दिया। साइबर ठगों ने आरबीआई के बैंक खातों के नाम पर 20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। वहीं, रकम वापस नहीं आने पर ठगी होने का पता चला।  

सीम बंद होने की चेतावनी

दूसरी तरफ, ग्रेटर नोएडा की रहने वालीं अनीता के पास पांच अक्टूबर 2025 को ठग ने दूरसंचार विभाग का कर्मी बनकर फोन किया। दो घंटे में सिम बंद होने की चेतावनी दी। इस बारे में पूछ जाने पर बताया कि उनके आधार कार्ड का उपयोग राष्ट्र विरोधी कार्य में होने की बात कहकर फोन रख दिया। आरोप है कि ठगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बात की।

Also read: गुरुग्राम में नौकरी के पहले दिन लापता हुआ युवक, नहर किनारे मिली कार; दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: उस्मानपुर खादर में लॉरेंस बिश्नोई-राशिद गैंग के 2 शार्प शूटर का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल

Usmanpur Khadar encounter: उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग से जुड़े दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के दिन भजनपुरा में बदमाशों ने एक कारोबारी के घर के बाहर गोलियां चलाईं, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकी और फिरौती मांगने वाले गिरोह पर गिरी गाज, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी

Goldy Brar name threat racket: बीते कुछ समय से गोल्डी बराड़ का नाम लेकर कई लोगों को फिरौती के लिए कॉल किया जा रहा है, जिस पर अब दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

6 साल की बेटी से हुआ झगड़ा, पत्नी ने पति को लेकर कर दी ऐसी मांग! जानकर रह जाएंगे हैरान

Crime News: तेलंगाना में रामोजी फिल्म सिटी के एक कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर उसकी पत्नी ने अधिकारियों से शिकायत की है। पत्नी ने अपने पति को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और इसी वजह से उनका अपनी पत्नी और छह साल की बेटी के साथ अक्सर विवाद होता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast