Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से किया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से किया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सुबह अपने शासकीय आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक मजबूती और जीवन में संतुलन बनाए रखने का भी एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

लोगों से किया आग्रह

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से आग्रह किया कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान, CM सैनी ने 31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक विमानन सुविधाओं का किया उद्घाटन

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी स्थित चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित

Haryana Weather: बारिश के लिए तैयार रहें हरियाणावासी, दो पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आज से बरसेंगे बादल

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

गुरुग्राम में रिकॉर्ड तोड़ प्रॉपर्टी डील, ‘द डहेलियाज’ में करोड़ों रुपये का अल्ट्रा-लक्जरी अपार्टमेंट बिका

हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम का रियल एस्टेट बाजार एक बार फिर चर्चा में है। शहर के गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित डीएलएफ के अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहेलियाज’ में देश की सबसे महंगी आवासीय डील्स में से एक दर्ज की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast