Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Bihar News: बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि कोठरी गांव निवासी तन्नू, अंकुश और सन्नी कुमार की दादी का हाल ही में निधन हो गया था। दादी के श्राद्धकर्म की समाप्ति के बाद तीनों किशोर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोठरी गांव से एकंगरसराय बाजार मछली खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य सड़क पर गंगाबीघा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक किशोर की मौत एकंगरसराय में ही हो गई, जबकि दो अन्य ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना की सबसे मार्मिक बात यह है कि जिस परिवार में कुछ दिन पहले ही दादी का निधन हुआ था और श्राद्धकर्म संपन्न हुआ था, उसी परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Also read: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की बड़ी पहल, 17 नए मेडिकल कॉलेज PPP मॉडल से होंगे तैयार

गांव में शोक की लहर

एक साथ तीन किशोरों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की सिरसा से खाटूश्याम जी जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने सिरसा से खाटूश्याम जी जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

Punjab News: गुरदासपुर में अकाली दल नेता के घर पर हुई फायरिंग, पूर्व सरपंच ने भी की जवाबी फायरिंग, बाल-बाल बचे

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर में सुबह के समय मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने किला लाल सिंह गांव के पूर्व सरपंच और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता के घर पर गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि जब युवकों ने घर के गेट से गोलीबारी शुरू की, तब अकाली नेता जसवीर सिंह गिल अपने घर के आंगन में टहल रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही वे तुरंत घर में घुस गए और अपनी जान बचाई। बाद में अकाली नेता ने भी अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोजपुर मुठभेड़ विवाद के बाद पुलिस पर उठे सवाल, SHO समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई एक मुठभेड़ और आरोपी की मौत का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast