Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान, CM सैनी ने 31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक विमानन सुविधाओं का किया उद्घाटन

Haryana news : हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान, CM सैनी ने 31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक विमानन सुविधाओं का किया उद्घाटन

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी स्थित चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन, सुरक्षा चौकी तथा कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद श्री धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरों, खिलाड़ियों और संतों की धरती और 'छोटी काशी' के नाम से प्रसिद्ध भिवानी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनी है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल भवनों का उद्घाटन नहीं, बल्कि हरियाणा में आधुनिक विमानन अवसंरचना के विस्तार और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है। ‘उड़ान’ योजना ने छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़कर आम नागरिक के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाया है। हरियाणा सरकार भी इसी सोच के अनुरूप प्रदेश में हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हरियाणा को उत्तर भारत के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसी कड़ी में हिसार एयरपोर्ट का तेजी से विकास किया जा रहा है और वहां से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ व जयपुर के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। जल्द ही हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें आरंभ की जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी में  चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर विकसित की गई नई सुविधाएं विमानों के सुरक्षित संचालन, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा विमानन सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। मजबूत हवाई संपर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास का आधार होता है और भिवानी हवाई अड्डे का सुदृढ़ीकरण पश्चिमी हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिक उड्डयन, सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी को एकीकृत रूप से विकसित कर रही है ताकि हरियाणा देश के सबसे तेज गति से विकसित होने वाले राज्यों में अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भिवानी के सिविल एरोड्रम की ये नई सुविधाएं क्षेत्रीय विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होंगी।

Also read: हरियाणा में शिक्षकों के तबादलों के लिए नया मेरिट फॉर्मूला प्रस्तावित, अब सिफारिशों से नहीं बनेगा काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पायलटों और डॉक्टरों की कमी है जिन्हें पूरा करने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा हरियाणा के 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव से पहले हमने 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 63 संकल्प डेढ़ साल के कार्यकाल में पूरे किए जा चुके हैं। हरियाणा में किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। इसी प्रकार हरियाणा में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके तहत 2 लाख मरीजों को लाभ हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा की 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके तहत अब तक 15 लाख घरों को सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं जिन पर सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसी प्रकार हरियाणा में एक लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने का वादा सरकार ने किया था जिसके लिए पिछले बजट में 5000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया था। इस वर्ष इस योजना का दायरा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये तक सालाना आमदनी के परिवारों की बहन-बेटियों को भी इस योजना का लाभ के लिए बजट में 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनजातीय गौरव दिवस पर आदि गौरव महोत्सव, CM धामी बोले - हर जनजातीय परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; 8 की मौत, 20 घायल

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया। टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर बाजार के पास एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर संपूर्ण बदरीनाथ धाम जय बदरीविशाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर दानीदाताओं एवं श्रद्धालुओं की ओर से भंडारों का आयोजन भी किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast