Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: बारिश के लिए तैयार रहें हरियाणावासी, दो पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आज से बरसेंगे बादल

Haryana Weather: बारिश के लिए तैयार रहें हरियाणावासी, दो पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आज से बरसेंगे बादल

Haryana Rain Alert: देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है, कभी गर्मी तो कभी आंधी-बारिश दिन में तेज धूप लोगों को सताती है, लेकिन शाम होते-होते मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों की तरफ आगे बढ़ रहा है। इसी बीच, हरियाणा से भी राहत की खबर सामने आई है। IMD ने बताया कि आज रात से मौसम में बदलाव आने वाला है। दरअसल, आने वाले कुछ दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होंगे। जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान, CM सैनी ने 31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक विमानन सुविधाओं का किया उद्घाटन

हरियाणा में सक्रिय होंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ

IMD के मुताबिक, 18 जून से 22 जून तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-NCR, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान हरियाणा में 18-20 तारीख तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 22-23 जून को दिखेगा। इस दौरान भी कई जिलों में बादल बरसेंगे। हवाएं 40-60 kmph की रफ्तार से चलेंगी। IMD ने आगे बताया है कि बारिश होने से तापमान में गिरावट भी होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में -5 डिग्री तक की कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ये पश्चिमी विक्षोभ मॉनसून को गति देगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में 560 करोड़ FD घोटाला, IAS पंकज अग्रवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की बेल

Haryana News: हरियाणा के बहुचर्चित ₹560 करोड़ बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत में दावा किया कि मामला केवल सरकारी खातों को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने की प्रशासनिक मंजूरी तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और फर्जी वित्तीय लेनदेन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है।

Haryana News: पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV वीडियो आया सामने, बार-बार ‘चोर’ कह जाने से थी नाराज

Panchkula: हरियाणा के पंचकूला से बीते दिन एक हत्या का मामला सामने आया था। जहां एक मेड ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। दरअसल, सेक्टर-21 में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन मनमोहन लाल मेहता की पत्नी नीरा मेहता अपने लापता सोने के गहनों के बारे में मेड सुनीता देवी से पूछताछ कर रही थी।

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा ऐलान, दिसंबर से पहले 2,500+ पदों पर निकलेगी भर्ती

Uttarakhand News: विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast