Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: नन्ही उम्र, बड़ा कारनामा! 9-10 साल के रियांश-प्रिशा ने फतह किया किलिमंजारो, CM धामी ने दी बधाई

Uttarakhand News: नन्ही उम्र, बड़ा कारनामा! 9-10 साल के रियांश-प्रिशा ने फतह किया किलिमंजारो, CM धामी ने दी बधाई

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। 9 वर्षीय मास्टर रियांश पंत अल्मोड़ा के चीनाखान और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल जनपद के बैलपड़ाव की निवासी हैं। दोनों ने 22 अगस्त 2026 को 5,895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा, साहस और सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के युवा पर्वतारोहण, खेल एवं अन्य साहसिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 32 कर्मचारी सेवा से बर्खास्त, 2 पर गिरी गाज

Haryana News: हरियाणा में एक महीने से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच प्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। राज्य के अलग-अलग शहरी निकायों में कार्यरत पे रोल और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे 32 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।

हरियाणा के रेवाड़ी में 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, तेल डिपो के पास खून से लथपथ मिला शव

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बावल रोड स्थित एचपी तेल डिपो के पास कमालपुर निवासी जितेंद्र का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का कहर, 13 की मौत; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि जांच में घटना के कारणों, घटनाक्रम, जिम्मेदार लोगों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपायों की पड़ताल की जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast