Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के साहिल की हत्या का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के साहिल की हत्या का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हुई 19 साल के युवक की हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया है। जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक 21 वर्षीय युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पूरे हत्या कांड को लेकर DCP राहुल अलवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए खुलासा किया।

जाफराबाद थाना क्षेत्र के चौहान बांगर इलाके में 6 सितंबर की रात करीब सवा दस बजे एक युवक को चाकू लगने के बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय साहिल के रूप में हुई, जो मूल रूप से अमरोहा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और चौहान बांगर की गली नंबर 4 स्थित एक पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता था। मामले की सूचना मिलते ही जाफराबाद थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद FIR नंबर 305/26 के तहत BNS की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया गया।

DCP राहुल अलवाल के निर्देशन में जाफराबाद थाना पुलिस की टीम ने तेजी से जांच करते हुए अहम सुराग जुटाए। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने करीब 4 घंटे के भीतर 21 वर्षीय साहिल और उसके 15 वर्षीय नाबालिग साथी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि वह मृतक के साथ करीब तीन साल से काम कर रहा था। कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर उसके मन में मृतक के प्रति रंजिश पैदा हुई और इसी विवाद ने बाद में खूनी रूप ले लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी साहिल का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, जबकि नाबालिग आरोपी की उम्र करीब 15 साल बताई गई है। फिलहाल पुलिस हथियार के स्रोत का पता लगाने के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है। जाफराबाद थाना पुलिस की महज चार घंटे में की गई यह कार्रवाई पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और मजबूत जांच का उदाहरण मानी जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चेन्नई में TVK से जुड़े कन्नन की हत्या,6 लोगों के गैंग ने धारदार हथियारों से किया हमला; CCTV में कैद वारदात

Tamilnadu News:चेन्नई में शनिवार रात एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कन्नन के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक,कन्नन हाल ही में सत्तारूढ़ TVK पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि वन्ननदुरई इलाके में एक गैंग ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

असम में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पहले पत्नी की हत्या की; फिर सिर को फ्रिज में रखा

Crime News:असम से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। असम के गुवाहाटी के हाटीगांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान नूनमती के तौर पर हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast