Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 32 कर्मचारी सेवा से बर्खास्त, 2 पर गिरी गाज

हरियाणा में हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 32 कर्मचारी सेवा से बर्खास्त, 2 पर गिरी गाज

Haryana News: हरियाणा में एक महीने से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच प्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। राज्य के अलग-अलग शहरी निकायों में कार्यरत पे रोल और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे 32 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।

इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्य नहीं करने काम कर रहे कर्माचरियों को भी काम करने से रोकने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। हड़ताल लंबी खींचने के साथ ही प्रदेश के कई शहरों में सफाई-व्यवस्था चरमरा गई है।  

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच मुख्य गतिरोध नियमित करने को लेकर है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों की 13 में से 13 मांगें मान चुकी है। सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में कहा कि सफाई कर्मियों की 12 मांगें स्वीकार की जा चुकी है और अदालत में विचाराधीन मामलों में कोर्ट के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सरकार की तरफ से कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा के दायरे में लाने की पहल की गई है। इसका मतलब पात्र कर्मचारियों को नौकरी में एक निश्चित सुरक्षा मिलेगी और उन्हें अचानक सेवा से बाहर किए गए जाने की संभावना कम होगी।

सरकार ने दिया आश्वसान

सरकार के अनुसार एचकेआरएन के तहत कर्मचारियों को व्यवस्थित और संस्थागत व्यवस्था देने का उद्देश्य भी ठेकेदारों और बिचौलियों की भूमिका को खत्म करना है। एचकेआरएन में समान श्रेणी के काम केल लिए मानकीकृत वेतन व्यवस्था लागू है और सरकार इसे कर्मचारी-केंद्रीत व्यवस्था बता रही है। सरकार ने सेवा सुरक्षा को लेकर कहा है कि पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है। 

Also read: Uttar Pradesh News: बदायूं में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर;3 लोगों की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रेवाड़ी में 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, तेल डिपो के पास खून से लथपथ मिला शव

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बावल रोड स्थित एचपी तेल डिपो के पास कमालपुर निवासी जितेंद्र का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में नेशनल हाईवे-9 पर एक युवक की हत्या के बाद उसकी बॉडी को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव मदीना के पास सड़क किनारे झाड़ियों में अज्ञात युवक की जली हुई बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

दलित वोट को साधने की जुगत में सपा, लाल टोपी और नीला गमछा में अखिलेश की पार्टी का नया दांव

Uttar Pradesh News: कहने को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अभी छह महीने दूर है लेकिन सियासी पारी हाई है। भाजपा से लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तक चुनावी मूड में हैं। भाजपा सत्ता की हैट्रिक लगाने मैदान में उतेरगी। वहीं, समाजवादी पार्टी भी 10 साल से सत्ता के सूखे को खत्म करना चाहती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast