Search KhabarFast

Press ESC to close

Bank Rules: इस बैंक ने बदले ATM से पैसे निकालने के नियम, 1 अक्टूबर से फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या होगी आधी

Bank Rules: इस बैंक ने बदले ATM से पैसे निकालने के नियम, 1 अक्टूबर से फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या होगी आधी

Bank Rules 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सैलरी पैकेज अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। इसके तहत दूसरे बैंकों और वित्तीय संस्थानों के ATM से हर महीने मिलने वाले मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या 10 से घटाकर 5 कर दी जाएगी। यानी पांच से ज्यादा बार दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को शुल्क देना होगा। SBI के नए नियम सैलरी पैकेज अकाउंट से जुड़े डेबिट कार्ड के जरिए दूसरे बैंकों के ATM और Automated Deposit cum Withdrawal Machines (ADWMs) पर किए जाने वाले ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे। इसमें पैसे निकालने जैसे वित्तीय ट्रांजैक्शन के साथ बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट जैसे गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन भी शामिल हैं। यह बदलाव सभी तरह के SBI सैलरी पैकेज अकाउंट और सभी सेंटरों पर लागू होगा।

पांच ट्रांजैक्शन के बाद देना होगा चार्ज

अगर ग्राहक एक महीने में दूसरे बैंक के ATM से मिलने वाले पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन पूरे कर लेता है, तो इसके बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगेगा। अतिरिक्त कैश निकासी पर 23 रुपये + GST देना होगा। वहीं, गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपये + GST का चार्ज लिया जाएगा।

SBI ATM पर मिलती रहेगी सुविधा

हालांकि SBI के अपने ATM से ट्रांजैक्शन करने वाले सैलरी पैकेज अकाउंट धारकों को राहत दी गई है। SBI ATM पर हर महीने 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा जारी रहेगी। इसमें वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं।

कुछ खातों में अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन

SBI के अनुसार लागू लाभों के तहत कुछ सैलरी पैकेज खातों में SBI ATM से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा भी जारी रहेगी। इसमें Shaurya Family Pension Account और SBI RISHTEY Family Savings Account जैसे खाते शामिल हैं।

सामान्य ग्राहकों के लिए नियम में बदलाव नहीं

जिन ग्राहकों के पास सैलरी पैकेज अकाउंट नहीं है, उनके लिए मौजूदा नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे ग्राहकों को सभी सेंटरों पर हर महीने पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती रहेगी। इसके बाद कैश निकासी पर 23 रुपये + GST और गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये + GST का शुल्क लागू होगा। इस बदलाव के बाद सैलरी पैकेज अकाउंट वाले ग्राहकों के लिए दूसरे बैंकों के ATM का इस्तेमाल करते समय मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या पर नजर रखना जरूरी होगा। 

Also read: Gold-Silver Price Today 08 September: आज सोना-चांदी मंहगा या सस्ता? यहां देखें दिल्ली-कोलकाता समेत अन्य शहरों के रेट 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 07 September: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें इसकी कीमतें, यहां देखें दिल्ली-मुंबई-कोलकाता के ताजा रेट

07 September Gold-Silver Rates: अमेरिका और ईरान तनाव के बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहते है। आज 07 सितंबर 2026 को नया हफ्ता शुरु होने के साथ कीमती धातुओं के भाव स्थिर बने हुए हैं। यानी पिछले बंद का भाव आज उसी स्तर पर दर्ज किया है।

Gold-Silver Price Today 08 September: आज सोना-चांदी मंहगा या सस्ता? यहां देखें दिल्ली-कोलकाता समेत अन्य शहरों के रेट

08 September Gold-Silver Rates: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव जारी है। इस बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट और बढ़ोतरी का दौर देखने को मिला। हालांकि, आज 08 सितंबर 2026 मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast