Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: धार्मिक क्षेत्र में शराब की बिक्री पर संग्राम, महिलाओं का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल

Uttarakhand News: धार्मिक क्षेत्र में शराब की बिक्री पर संग्राम, महिलाओं का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त कानून व्यवस्था और जनभावनाओं के सम्मान के दावों के बीच काशीपुर का चैती चौराहा इन दिनों उबाल पर है। यहां हाल ही में खुली विदेशी मदिरा की दुकान ने पूरे इलाके का माहौल गर्म कर दिया है, जहां पिछले दो दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। 

स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने इस दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका साफ कहना है कि धार्मिक और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में शराब की दुकान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो दिन पहले छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा और स्थानीय महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर आबकारी विभाग के निरीक्षक को बुलाया और दुकान बंद कराने की मांग उठाई, लेकिन इसके बावजूद दुकान का संचालन जारी रहने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

बीते दिन यह विरोध उग्र हो गया, जब गुस्साई महिलाओं ने दुकान के बाहर सड़क जाम कर दी। देखते ही देखते पूरा इलाका जाम में तब्दील हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

इसी बीच विवाद ने नया मोड़ तब ले लिया जब एक भाजपा नेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कथित तौर पर वह नेत्री शराब की दुकान के अंदर घुसकर बोतलें तोड़ती नजर आ रही हैं। इस घटना ने पूरे मामले को और ज्यादा तूल दे दिया है और अब यह विवाद राजनीतिक रंग भी लेता दिखाई दे रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि इस दुकान से न सिर्फ क्षेत्र का धार्मिक और सामाजिक माहौल खराब होगा, बल्कि युवाओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। उनका आरोप है कि प्रशासन जनभावनाओं को नजरअंदाज कर रहा है।

Also read: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, पत्नी भी हैं इंजीनियर; परिवार था इससे अनजान

जांच के आधार पर आगे की जाएगी कार्रवाई 

मामले पर आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने बताया कि विभाग ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया है और संबंधित भाजपा नेत्री के खिलाफ आईटीआई कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं, दुकान संचालक की ओर से भी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ बाजपुर विभव सैनी के मुताबिक पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है और मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी।

चैती चौराहे का माहौल  बना संवेदनशील

फिलहाल, चैती चौराहे का माहौल संवेदनशील बना हुआ है और स्थानीय लोग अपनी मांगों पर अड़े हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है। क्या प्रशासन इस विवादित दुकान पर कोई ठोस फैसला लेगा या फिर काशीपुर की सड़कों पर यूं ही विरोध और टकराव का दौर जारी रहेगा?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 DSP और ACP के तबादले, कई जिलों के बदले अधिकारी

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों का स्थानांतरण किया गया है। इस बदलाव के तहत कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

गोवा में Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति की धूम, 3 करोड़ तक की सब्सिडी का ऐलान

Uttarakhand News: 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति एवं शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म

Uttrakhand News:उत्तराखंड में 7 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, सरकार दे रही 1.20 लाख रुपये तक की मदद

Uttrakhand News:उत्तराखंड में समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जलागम विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत निर्बल वर्ग के परिवारों को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। परियोजना के अंतर्गत करीब 7 हजार परिवारों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast