Search KhabarFast

Press ESC to close

महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, पत्नी भी हैं इंजीनियर; परिवार था इससे अनजान

महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, पत्नी भी हैं इंजीनियर; परिवार था इससे अनजान

IIT Baba Tied Knot With Pratika:प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियां बंटोरने वाले IIT बाबा यानी अभय सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत की है। उन्होंने कर्नाटक की एक इंजीनियर से शादी की है। इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब वह अपने परिवार से मिलने पहुंचे। 

मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले आईआईटी बाबा महाकुंभ के दौरान संन्यासी के वेष में घूम रहे थे। उनका दावा था कि उन्होंने आईआईटी से पढाई की है। जिसके कारण उनका नाम आईआईटी वाला बाबा पड़ गया। अब उन्होंने शादी कर्नाटक की रहने वाली प्रतीका से कर ली है। 

पैतृक गांव पहुंचे IIT बाबा 

Also read: रिश्तों में फिर आई मिठास...थामा एक-दूसरे का हाथ, PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने की नई शुरुआत

सूत्रों के मुताबिक, अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को शादी की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विवाह किया। 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों हिमाचल में रहे रहे थे। शादी के बाद पहली बार वह अपने पैतृक घर झज्जर पहुंचे। वह अपनी पत्नी प्रतीका के साथ झज्जर तहसील पहुंचे। यहां वह अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ देर रुके। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी रुचि अध्यातम में ही थी लेकिन, अपने पढ़ाई के दिनों में आकर देखता था कि कौन से केस कैसे तैयार होता था। 

प्रतीका ने क्या कहा 

प्रतीका ने कहा कि अभय काफी सरल स्वभाव के हैं। वो ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। मैं कर्नाटक से हूं और एक साल पहले मिली थी। उसने कहा कि मैंने इंजीनियरिंग की है। अब हम सनातन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। एक सनातन यूनिवर्सिटी बनाएंगे। प्रतीका ने कहा कि झज्जर सास-ससुर और परिवार से मिलने आए हैं। वहीं, अभय सिंह ने कहा कि वह श्री यूनिवर्सिटी बनाने का काम कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

नक्सल के बाद अब नशे पर भी होगा वार, अमित शाह ने 2029 तक नारकोटिक्स कारोबार को जड़ से उखाड़ने का लिया संकल्प

Amit Shah on Drug Trade: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत से 31 दिसंबर, 2029 तक मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया और स्कूल प्रिंसिपल, पटवारी, पुलिस स्टेशन के पीएसआई, पुलिस महानिदेशक, राज्यों के मुख्य सचिव और केंद्रीय गृह सचिव सहित सभी हितधारकों से "एक दिशा में सामूहिक प्रयास" करने का आह्वान किया।

Aaj Ka Mausam 23 Sep: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से इन राज्यों में मंडरा रहा बारिश का खतरा, IMD से जानें आज का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर में मानसून की विदाई से पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 23 सितंबर 2026 बुधवार को देश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कई राज्यों में बारिश की संभआवना बनी हुई है। जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही, हवा की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा है। तो चलिए आज का मौसम जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast