Search KhabarFast

Press ESC to close

हल्द्वानी तेज बारिश के चलते नहर में बही कार, एक बच्चे समेत चार की मौत

हल्द्वानी तेज बारिश के चलते नहर में बही कार, एक बच्चे समेत चार की मौत

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।

शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि “स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। निगम द्वारा पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिस कारण अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं।

शहरवासियों से की अपील

ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम की कई टीमें शहरभर में तैनात हैं और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर लगी रोक

Setback for Pawan Khera From SC: सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्हें अंतरिम जमानत दी गई थी। यह मामला मानहानी से जुड़ा हुआ है।

कर्नाटक के गुरु भैरवैक्य मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

PM Modi in Karnataka: एक दिन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्वागत किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने आज मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्या मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधिति किया। उन्होंने कहा कि आज मेरा मन कुछ ऐसे भावों से भरा है जिसे शब्दों में प्रकट करना मुश्किल है।

AAP में कद बढ़ने के साथ ही अशोक मित्तल की मुश्किलें भी बढ़ीं! ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

ED Raid On Ashok Mittal Residence: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम ने उनके बेट के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। उन्हें हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें