Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि मंडी में अव्यवस्थाओं का ढेर लगा हुआ है और सरकार द्वारा बनाए गए नियमों से किसानों और आढ़तियों को राहत मिलने के बजाय उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे किसानों को सुविधा मिले,लेकिन वर्तमान हालात इसके विपरीत हैं। हुड्डा ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में करीब 5 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है,जबकि उठान मात्र 90 हजार क्विंटल के आसपास ही हुआ है। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में देरी और उठान में आ रही दिक्कतों के पीछे सबसे बड़ा कारण पोर्टल की समस्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद के 10 दिनों में से 5 दिन पोर्टल बंद रहा,जिससे किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

Also read: HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

पोर्टल को सुचारू रूप से चालू रखना चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब साल में केवल कुछ दिन ही खरीद होती है,तो उस दौरान पोर्टल को सुचारू रूप से चालू रखना चाहिए। बाकी समय चाहे पोर्टल बंद रहे,लेकिन खरीद के समय इसकी कार्यक्षमता बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस दौरान बारिश हो जाती तो किसानों और आढ़तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। दीपेंद्र हुड्डा ने नमी (मॉइस्चर) के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि राजस्थान सरकार किसानों को नमी में छूट दे रही है,तो हरियाणा सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने मांग की कि खरीद से लेकर उठान और किसानों के खातों में भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए।अन्य राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे बयान देना उचित नहीं है। वहीं,बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा पर उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने प्रदेश के विकास के लिए काम करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केरलम में SIR की वजह से कांग्रेस ने ढहाया लेफ्ट का किला, शशि थरूर ने किया बड़ा दावा

Shashi Tharoor On SIR: केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा है कि उनका मानना है कि केरलम में कांग्रेस एसआईआर की वजह से चुनाव जीत गई है। थरूर ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ने केरलम में कांग्रेस की जीत में अहम रोल निभाया।

तमिलनाडु में नई सरकार बनते ही सियासी खींचतान शुरू, VCK ने विजय पर उठाए सवाल

तमिलनाडु में नई सरकार बने अभी एक ही दिन हुआ है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay की पार्टी टीवीके (TVK) और उसके सहयोगी दलों के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं।

'जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकी खुद जवाबदेही...' पीएम मोदी की अपील के खिलाफ बरसे राहुल गांधी

Rahul On PM Modi Appeals: पीएम मोदी ने 10 मई यानी रविवार को को लोगो से बड़ी अपील की। अब पीएम मोदी की अपील के खिलाफ नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हुंकार भरी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast