Search KhabarFast

Press ESC to close

दुकान के अंदर युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, 8 साल से साथ रह रहा पार्टनर फरार

दुकान के अंदर युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, 8 साल से साथ रह रहा पार्टनर फरार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकान के अंदर से 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। ये घटना गोरखपुर के जिला पंचायत रोड स्थित महाराणा प्रताप बिल्डिंग की है।

दुकान से बरामद हुआ शव

स्थानीय दुकानदारों को पिछले किछ समय यश फ्लैक्स नाम की दुकान से तेज दुर्गंध आ रही थी। लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शटर खुलवाया, तो अंदर 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान कुमारी गंगोत्री यादव के रूप में हुई है। जो महाराजगंज जिले की रहने वाली थी और गोलघर स्थित दुकान चलाती थी।

परिजनों का कहना है कि गंगोत्री पिछले करीब 8 वर्षों से अनिल गुप्ता नामक युवक के साथ रहती थी। बीते तीन दिनों से उनका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। संपर्क नहीं होने पर परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका जताई और सीधे गोरखपुर पहुंचे। जहां पर दुकान की तलाशी ली गई। वहीं, दुकान के भीतर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

Also read: '90 लाख दो तभी…’सुहागरात पर पत्नी की अनोखी शर्त से पति के उड़ गए होश, शादी के बाद आया बड़ा ट्विस्ट

गंगोत्री का पार्टनर फरार

वहीं, घटना के बाद से अनिल गुप्ता फरार है और उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी और किसी को घटना की जानकारी नहीं थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार सरकार में हुआ मंत्रिमंडल का बंटवारा, भाजपा के पास 29 तो जदयू के पास 18 विभाग

Bihar News: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बन चुके हैं। सम्राट चौधरी ने बुधवार यानी 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी की सरकार में जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। अब विभागों का बंटावरा भी हो गया है। अभी बीजेपी के पास 29 और जेडीयू के पास 18 विभाग रहेंगे।

पंजाब सरकार ने हटाई सुरक्षा तो केंद्र आया आगे, अब z सिक्योरिटी घेरे में रहेंगे राघव चड्ढा

Raghav Chadha Security: आम आदमी पार्टी में मचा घमासान अभी खत्म नहीं हुआ है। अब पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली है। हालांकि, पंजाब सरकार के फैसले के कुछ देर बाद ही केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें