Search KhabarFast

Press ESC to close

‘अगर राहुल गांधी बब्बर शेर होते तो ढेर न होते’ राहुल गांधी पर अनिल विज ने किया जुबानी हमला

‘अगर राहुल गांधी बब्बर शेर होते तो ढेर न होते’ राहुल गांधी पर अनिल विज ने किया जुबानी हमला

Ambala News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कई चुनाव हर चुके है, अगर राहुल गांधी बब्बर शेर होते तो ढेर न होते। इस दौरान नगर निगम चुनावों को लेकर कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल चुनावों के समय ही सक्रिय होती हैं, जबकि बीजेपी का कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच रहता है। वही परिसीमन के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नगर निगम चुनावों की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। विज ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल चुनावों के समय ही सक्रिय होती हैं, जबकि बीजेपी का कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच रहता है। अनिल विज ने दावा किया कि जिस तरह प्रदेश की जनता ने विधानसभा और पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में पीएम मोदी की नीतियों और राज्य सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई थी, उसी तरह आगामी नगर निगम चुनावों में भी कमल खिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंबाला समेत प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा और जनता विपक्ष के झूठे वादों में आने वाली नहीं है।

देश और प्रदेश के हित में देखा जाना चाहिए- अनिल विज

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विज ने परिसीमन के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या के आधार पर क्षेत्रों का संतुलन बनाना है, ताकि हर नागरिक को समान प्रतिनिधित्व मिल सके। अनिल विज ने कहा कि यह भी स्पष्ट किया कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसे निष्पक्ष तरीके से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि परिसीमन से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा विकास कार्यों में भी संतुलन आएगा। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर अनावश्यक राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे देश और प्रदेश के हित में देखा जाना चाहिए।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के विभागो में तबादलों को लेकर एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पत्र में विभाग के भीतर हुए सीधे तबादलों पर कड़ी आपत्ति जताई गई थी। अब इस पूरे मामले पर खुद अनिल विज ने सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम के मुताबिक, विभाग में किसी भी स्तर पर होने वाले तबादले विभागीय मंत्री के संज्ञान में होने चाहिए और उनके कार्यालय के माध्यम से ही आगे बढ़ने चाहिए।

व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था- अनिल विज

अनिल विज ने कहा बताया कि उन्हें कुछ ऐसी शिकायतें मिली थीं जहाँ नियमों को ताक पर रखकर सीधे तबादले किए गए थे। इसी को देखते हुए उन्होंने लिखित निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में सभी प्रक्रियाएं तय सिस्टम के तहत ही हों। विज ने साफ कर दिया कि व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने की अपनी जुड़वां बेटियों की हत्या

कानपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर अस्थायी रोक, तकनीकी जांच के बाद होगा फैसला

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विवाद और विरोध के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने राज्य में पुराने बिजली मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें