Search KhabarFast

Press ESC to close

बीमारी का इलाज AI से पूछना कितना सही? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बीमारी का इलाज AI से पूछना कितना सही? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

AI Medical Advice Accuracy: क्या आप बीमारी के लक्षण बताकर AI चैटबॉट से इलाज या सलाह मांग रहे हैं? एक ताजा अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पांच प्रमुख AI प्लेटफॉर्म्स ने स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब में करीब 50 प्रतिशत मामलों में भ्रामक या समस्या पैदा करने वाली सलाह दी, जिसमें 20 प्रतिशत जवाब अत्यधिक जोखिम भरे पाए गए।

AI चैटबॉट्स से पूछे स्वास्थ्य संबंधित सवाल

BMJ Open नामक प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल में इस सप्ताह प्रकाशित इस अध्ययन में अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने ChatGPT, Gemini, Meta AI, Grok और DeepSeek जैसे पांच लोकप्रिय AI चैटबॉट्स का टेस्ट किया। शोधकर्ताओं ने प्रत्येक चैटबॉट से पांच स्वास्थ्य श्रेणियों (टीकाकरण, कैंसर, स्टेम सेल, पोषण आदि) में 10-10 सवाल पूछे। जवाबों का मूल्यांकन विशेषज्ञों ने किया।

नतीजे हैरान करने वाले रहे। कुल जवाबों में लगभग आधे समस्या वाले पाए गए। चैटबॉट्स बंद-एंडेड सवालों और टीकाकरण-कैंसर संबंधी पूछताछ पर थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सके, लेकिन खुले सवालों और स्टेम सेल-न्यूट्रिशन जैसे क्षेत्रों में वे बुरी तरह फेल हो गए। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि कोई भी चैटबॉट किसी भी सवाल पर पूरी तरह सटीक सूची नहीं दे सका। 

Also read: अब गलती सुधारना हो गया और भी आसान, Instagram ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर

शोधकर्ताओं की चेतावनी

ऐसे में शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि AI चैटबॉट्स भले ही आत्मविश्वास से भरे जवाब देते हों, लेकिन वे चिकित्सकीय रूप से लाइसेंस प्राप्त नहीं हैं और क्लिनिकल फैसले लेने की क्षमता उनमें नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सिस्टम्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार में इस्तेमाल करने से पहले गंभीरता से पुनर्मूल्यांकन की जरूरत है, वरना गलत सूचना फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

यह अध्ययन ऐसे समय में सामने आया है जब करोड़ों लोग रोजमर्रा की छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए AI की मदद ले रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि AI की आसानी और तेजी ने लोगों को डॉक्टर की बजाय चैटबॉट पर भरोसा करने के लिए प्रेरित कर दिया है, लेकिन यह जोखिम भरा साबित हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नई अपडेट्स के साथ आएगी Maruti Brezza फेसलिफ्ट, फीचर्स और लुक में होंगे बड़े बदलाव

भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी के चलते कार कंपनियां अपनी गाड़ियों को लगातार अपडेट कर रही हैं। इसी कड़ी में Maruti Brezza का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द लॉन्च होने की तैयारी में है।

Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहे सबसे तगड़े AC ऑफर्स, 1.5 Ton की कीमत सुन उड़ जाएंदे होश

AC Summer Offers: गर्मी का सीजन शुरू होते ही एयर कंडीशनर (AC) की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। इसी बीच ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। बाजार में 1.5 टन क्षमता वाले AC की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, खासतौर पर Voltas, Daikin और Godrej जैसी कंपनियों के मॉडल अब पहले के मुकाबले सस्ते मिल रहे हैं।

Aadhaar Update: आधार धारकों के लिए अलर्ट! अब फ्री में अपडेट होगा 10 साल पुराना Aadhaar, जानिए पूरा प्रोसेस

Aadhaar Update Alert: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों को बड़ी राहत दी है। अब 10 साल पुराने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य दस्तावेजी जानकारी को 14 जून 2026 तक पूरी तरह फ्री में अपडेट कराया जा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें