Opposition Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए बिल लाया जा रहा है और डिलिमिटेशन के नाम पर सरकार खेल कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पर हमारी मांगें नहीं मानी गईं।
कांग्रेस ने किया विरोध
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित हैं और विपक्ष पर प्रेशर बनाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया है लेकिन, हम चाहते हैं कि पहले के संशोधनों को लागू किया जाए। वह परिसीमन को लेकर चाल चल रहे हैं। हमल सभी दलों के नेताओं को एकजुट होकर लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इस विधेयक का विरोध करेंगे।
Also read: ‘BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडानी का हो जाए’ भाजपा पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
जनगणना से पहले परिसीमन पर सवाल
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जिस तरह से विधेयक में परिसीमन को शामिल किया गया है, उन्होंने जनगणना भी नहीं कराई है। संविधान की सभी शक्तियां कार्यपालिका द्वारा कराई हथियाई जा रही है। ज्यादातर, जो शक्तियां संस्थाओं, संसद के पास होनी चाहिए, वे उन्हें इसलिए दी गई हैं ताकि वे किसी भी समय परिसीमन कर सकें। वे असम और जम्मू-कश्मीर में पहले ही हमें धोखा दिए हैं। खरगे के इस बिल को लेकर दिए बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।