Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP में कद बढ़ने के साथ ही अशोक मित्तल की मुश्किलें भी बढ़ीं! ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

AAP में कद बढ़ने के साथ ही अशोक मित्तल की मुश्किलें भी बढ़ीं! ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

ED Raid On Ashok Mittal Residence: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम ने उनके बेट के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। उन्हें हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।

बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 8 से 9 ठिकानों पर रेड की है। ये छापेमारी गुरुग्राम और पंजाब में हुई है। बता दें कि अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक हैं। जिसमें फंड से जुड़ी कुछ गड़बड़ पाई गई है।

फंड के दुरुपयोग का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और फंड के दुरुपयोग की शिकायत मिलने के बाद ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी निवेश या दान में विदेशी मुद्रा कानून का उल्लंघन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी की टीम ने लोकल पुलिस से कोई सहायता नहीं मांगी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी पहुंची है। वह भी रेड की गई है।  

Also read: ‘हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है’ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में पीएम मोदी की बड़ी बातें

आम आदमी पार्टी ने दी प्रतिक्रिया

ईडी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने रिएक्शन दिया है। पार्टी का कहना है कि अशोक मित्तल को हाल ही में राज्यसभा का नया डिप्टी लीडर बनाया गया था। उन्हें राघव चड्ढा की जगह ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आम आदमी पार्टी ने छापेमारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। हालांकि, ईडी सूत्रों का कहना है कि ये छापेमारी पुख्ता इनपुट और वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिलने के बाद की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Fire: रोहिणी में भीषण आग, दूधमुहे बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, कई झुग्गियां जलकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत बुध विहार थाना क्षेत्र के मांगेराम पार्क इलाके में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट में आग लगी, वहां करीब 5-6 परिवार रहते थे, जिनमें करीब 18 से 20 लोग थे, जो कबाड़ा बीनने का काम करते हैं।

कर्नाटक के गुरु भैरवैक्य मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

PM Modi in Karnataka: एक दिन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्वागत किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने आज मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्या मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधिति किया। उन्होंने कहा कि आज मेरा मन कुछ ऐसे भावों से भरा है जिसे शब्दों में प्रकट करना मुश्किल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें