Kaithal Encounter: हरियाणा के कैथल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जहां ने पुलिस ने 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाश के पैर में गोली मारी। घायल बदमाश कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर का रहने वाला है। उसका नाम रजत बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लेकर बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के मुताबिक, कैथल के ढांड कस्बे में कैथल एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) और ईनामी बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ। गुप्त सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को रुकाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें बदमाश के घुटने में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश की पहचान कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर रजत के रूप में हुई है। पुलिस विभाग पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
Also read: Haryana News: फरीदाबाद में 10 से 12 बदमाशों ने मिलकर एक युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दशहत
फायरिंग कर मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती
आपको बता दें कि, बदमाश द्वारा 4 तारीख को चीका में एक दुकान पर फायरिंग करके फरार हो गया था और दुकानदार से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। चीका घटना के बाद एसपी मनप्रीत सिंह ने तीन टीमों का गठन किया था, जिसमें एसडीयू को बड़ी सफलता मिली और 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश काबू कर लिया।