Search KhabarFast

Press ESC to close

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा 'Elected सीएम नीतीश कुमार को हटाने का प्रण लेने वाले Selected CM को बधाई।' 

तेजस्वी यादव का पोस्ट

बता दें, तेजस्वी यादव ने यह बयान बुधवार सुबह सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस तंज के साथ विपक्षी दृष्टिकोण रखा कि सम्राट चौधरी वह नेता हैं, जिन्होंने कभी नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने का सार्वजनिक संकल्प लिया था और आज उसी कुर्सी पर पहुंच गए हैं।

तेजस्वी ने आगे कहा कि सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर लालू प्रसाद यादव की 'पाठशाला' से शुरू हुआ था और अब बीजेपी को भी उसी विचारधारा के इर्द-गिर्द राजनीति करनी पड़ रही है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि भाजपा के पास अब अपना कोई चेहरा नहीं बचा, इसलिए पुराने RJD नेताओं पर ही निर्भर होना पड़ रहा है। 

Also read: न सिर पर RSS का हाथ, RJD से की सियासी पारी की शुरुआत...फिर दिग्गजों को पछाड़ 'चौधरी' कैसे बने सम्राट

बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार

सम्राट चौधरी ने आज सुबह 11 बजे लोक भवन में राज्यपाल के समक्ष मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री और पहली बार बीजेपी से इस पद पर पहुंचने वाले नेता हैं। उनके अलावा जेडीयू के दो दिग्गज नेता विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हैं। बता दें, नीतीश कुमार के करीबी इन दोनों नेताओं को 'विजय-विजेंद्र' जोड़ी के नाम से जाना जाता है। तो वहीं, नीतीश कुमार ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast