Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में हैवानियत की हद! पति ने पत्नी का गला घोंटकर ली जान, इलाके में दहशत

दिल्ली में हैवानियत की हद! पति ने पत्नी का गला घोंटकर ली जान, इलाके में दहशत

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के थाना वेलकम क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जनता मजदूर कॉलोनी की इंद्रा गली में पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान हीना के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति दीपक की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब 2:30 बजे की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी हुई, जिसके बाद यह खौफनाक वारदात हुई। खास बात यह है कि मृतका का मायका घटना स्थल से महज दो घर की दूरी पर है। सूत्रों के अनुसार, 3 साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। आरोपी दीपक सीलमपुर इलाके में पूड़ी-सब्जी का काम करता था। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। इलाके में इस वारदात के बाद सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम शुभेंदु के PA की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन

CM Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले का झारखंड के धनबाद से कनेक्शन निकला है। दरअसल जिस बाइक पर हत्यारे सवार थे, उसपर कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। हालांकि, विभाष भट्टाचार्य को क्लीन चीट मिल गई है।

Suvendhu PA Case:शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में मिली सफलता, दबोचे गए 3 आरोपी

Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में एसआईटी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast