Search KhabarFast

Press ESC to close

कर्नाटक के गुरु भैरवैक्य मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कर्नाटक के गुरु भैरवैक्य मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

PM Modi in Karnataka: एक दिन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्वागत किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने आज मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्या मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधिति किया। उन्होंने कहा कि आज मेरा मन कुछ ऐसे भावों से भरा है जिसे शब्दों में प्रकट करना मुश्किल है।

पीएम मोदी ने कहा कि श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजन, श्री गुरु भैरवैक्या के मंदिर के भव्य उद्घाटन का साक्षी बनना, ऐतिहासिक ज्वाला पीठ में समय बिताना, आध्यात्मिक ऊंचाई पर पहुंचे संतों का सान्निध्य प्राप्त करना और अब यहां उपस्थित जनसमूह के दर्शन करना, ये अनुभव हमेशा-हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि मुझे आप सभी के बीच आने का अवसर मिला। मैं आप सभी को इस अवसर की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि "हमारे समाज में समय-समय पर ऐसे महान व्यक्तित्व आते रहे हैं जो केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन तक सीमित नहीं रहे। वे लोगों के बीच रहे। उन्होंने लोगों के सुख-दुख को समझा। उनके संघर्ष को महसूस किया और समाज को दुख से, पीड़ा से, कठिनाई से बाहर निकालने का रास्ता दिखाया। जगतगुरु श्री श्री श्री डॉ. बाल गंगाधरनाथ महास्वामीजी भी ऐसी ही दिव्य विभूति थे। वो शरीर से हमारे साथ अभी नहीं हैं लेकिन वे यहां मौजूद हैं।

 ‘ये केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं हमारी सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा हुआ है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज इसी गुरु भैरवैक्या के मंदिर में उपस्थित होना और जगतगुरु श्री श्री श्री डॉ. बाल गंगाधरनाथ महास्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी जानते हैं कि महास्वामीजी करूणा की प्रतिमूर्ति थे। उनकी करुणा न केवल मनुष्यों तक सीमित थी, वो सभी जीवों तक फैली हुई थी। मोर की रक्षा के लिए उन्होंने जो सामाजिक आंदोलन खड़ा किया, वो इसका उदाहरण है। ये केवल पर्यावरण संरक्षण का काम नहीं है। ये हमारी सांस्कृतिक चेतना से भी जुड़ा हुआ है क्योंकि मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है और भगवान सुब्रमण्यम का वाहन भी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast