Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार के 5 साल पूरे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गिनाईं उपलब्धियां

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार के 5 साल पूरे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गिनाईं उपलब्धियां

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को बौराड़ी नगर पालिका सभागार में "सेवा, सुशासन एवं समर्पण" के तहत आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सिलक्यारा सुरंग हादसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर डटे रहे और सभी श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया, जो सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में टिहरी गढ़वाल ने विकास की नई गति प्राप्त की है। जनपद में लक्ष्य से अधिक 437.59 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त की गई हैं तथा टिहरी झील रिंग रोड सहित विभिन्न सड़कों का डामरीकरण और मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है।

महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच करोड़ और मुख्यमंत्री धामी के पांच लाख 'लखपति दीदी' बनाने के लक्ष्य की दिशा में प्रदेश में लगभग तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिनमें टिहरी की करीब 23 हजार महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड में शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजित करने तथा शहीदों के नाम पर विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों का नामकरण करने का निर्णय भी लिया गया है।

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 'सेवा सप्ताह' का शुभारंभ, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को चेक, समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को सहायक उपकरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, विकास आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन और 'संकल्प से सिद्धि तक' पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय,  दर्जाधारी राज्य मंत्री एवं ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान, विनोद उनियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख चम्बा सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल, नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष गोविन्द सिंह राणा, नगर पंचायत लम्बगांव के अध्यक्ष रोशन रांगड़, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हांसी के चानौत गांव पहुंचीं कुमारी सैलजा, पेयजल संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Haryana News: हरियाणा के हांसी जिले के चानौत गांव में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा पहुंचीं, जहां पिछले कई दिनों से ग्रामीण पेयजल संकट को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया और सरकार से गांव की पेयजल समस्या का तत्काल एवं स्थायी समाधान करने की मांग की।

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में बिजली की 11 हजार वोल्टेज लाइन का करंट लगने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों गहरे दोस्ते थे और पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। खेत में बिजली की तारें काफी नीचे से गुजर रही हैं, जिनके छुने से करंट आ गया। दोस्त को बचाते समय दूसरा युवक भी चपेट में आ गया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खेत मालिक व ठेकेदार पर सप्लाई कटवाने की कहकर गुमराह करने का आरोप लगाया है।  सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं और घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंची।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast