Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में रिश्ता हुआ खून से लाल! नाबालिग साला ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: फरीदाबाद में रिश्ता हुआ खून से लाल! नाबालिग साला ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की दुर्गा बिल्डर कॉलोनी में घरेलू विवाद का अंजाम खूनी वारदात हुआ। पत्नी को छोड़ने की बात से नाराज नाबालिग साले ने अपने जीजा पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही जान चली गई। वहीं,  पुलिस ने आरोपित नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

मृतक युवकी पहनान जब्बार के तौर पर हुई थी। जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जब्बार ने नाबालिग की बहन से प्रेम विवाह किया था। दंपती की एक महीने की बेटी की है। पहले दोनों दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र में रहते थे, लेकिन करीब एक सप्ताह पहले ही फरीदाबाद की पंचशील कालोनी में किराए के मकान में रहने आए थे।

घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदला  

अभी तक की जांच में सामने आया है कि जब्बार अपनी पत्नी को छोड़ने का मन बना चुका था। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर नाबालिग साले ने कथित रूप से चाकू से कई बार हमले कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण जब्बार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल भेज दिया।    

Also read: लड़की की कॉल पर 60 किलोमीटर दूर आए 3 युवक वापस घर नहीं लौट सके, तीनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

वहीं, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है। स्वजन और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

अर्श डल्ला से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन; हरियाणा से भी हुई गिरफ्तारी

Arsh Dalla: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीमा पार अफीम की तस्करी, हथियारों के बदले ड्रग्स के गठजोड़ और आतंकी वित्तपोषण में शामिल एक कथित अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जांच में नामित खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला से कथित संबंधों का खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast