Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ वैभव का डेब्यू, इंतजार की घड़ियां हुई खत्म; क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन

INDvsENG:  इंग्लैंड के खिलाफ वैभव का डेब्यू, इंतजार की घड़ियां हुई खत्म; क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कुछ दी देर बाद शुरू होने वाला है। इस मैच में भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला। शनिवार यानी 4 जुलाई को मैनचेस्टक के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित मुकाबले में वैभव ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।

बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वैभव को डेब्यू कैप उप-कप्तान तिलक वर्मा ने थमाई। वैभव भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 122वें खिलाड़ी है।

वैभव ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है। वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतराष्ट्रीय डेब्यू के समय सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन थी। वैभव सूर्यवंशी ने इस मामल में सिर्फ मेन्स क्रिकेट ही नही, बल्कि भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी टॉप पर अपनी जगह बना ली है।    

Also read: इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या बाहर; विराट कोहली की वापसी की उम्मीद

वैभव से अच्छी पारी की उम्मीद

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए हैं, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है। क्रिकेट जगत के कई दिग्गज पहले ही उनकी प्रतिभा की प्रशंसा कर चुके हैं। अब इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के साथ ही वैभव ने अपने करियर का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद होगी कि यह युवा बल्लेबाज आने वाले वर्षों में टीम इंडिया के लिए कई बड़ी पारियां खेल सकते हैं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast