Search KhabarFast

Press ESC to close

आंध्र प्रदेश में दिल दहलाने वाली घटना...मां पर दो मासूम बेटियों की हत्या का आरोप, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

आंध्र प्रदेश में दिल दहलाने वाली घटना...मां पर दो मासूम बेटियों की हत्या का आरोप, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

Crime News: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या करने का आरोप है। इसके बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना श्रीकाकुलम जिले के अमादालवलासा मंडल के वेदुल्लावलासा गांव में मंगलवार सुबह हुई। मृत बच्चियों की पहचान 3 वर्षीय भवानी और 4 महीने की चांदनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चियों की गला काटकर हत्या की गई। वहीं उनकी मां कुरमापु वरलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल मिलीं। उन्हें तुरंत श्रीकाकुलम के सरकारी रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

लोगों ने तोड़ा घर का दरवाजा 

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग हैरान रह गए। दोनों बच्चियां मृत पड़ी थीं और उनकी मां खून से लथपथ हालत में पास में मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या है घटना की वजह? 

श्रीकाकुलम के डीएसपी विवेकानंद ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार में घरेलू विवाद की जानकारी मिली है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि घटना की असली वजह क्या थी। उन्होंने कहा कि महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

पुलिस कर रही है पूछताछ 

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि घटना से एक रात पहले महिला ने अपने भाइयों और सौतेली मां से फोन पर बात की थी। पुलिस अब उस बातचीत और परिवार की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

Also read: Haryana News: फरीदाबाद में रिश्ता हुआ खून से लाल! नाबालिग साला ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग का शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग के एक बड़े मामले में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश उर्फ जैक के रूप में हुई है। उसे पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया।

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गौतमपुरी में एक महिला की कथित तौर पर कैंची से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अख़तरजहां के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति सलीम फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार! शख्स ने पहले की जीवनसाथी की हत्या, फिर कार में घंटों घूमाता रहा शव

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में पति-पत्नी के रिश्तों के तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घंटों तक कार में घूमाता रहा। हालांकि, आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast