Search KhabarFast

Press ESC to close

Kia जल्द ला सकती है नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें, सोशल मीडिया टीजर से मिले संकेत

Kia जल्द ला सकती है नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें, सोशल मीडिया टीजर से मिले संकेत

Kia Upcoming Cars: कार निर्माता किआ भारतीय बाजार में अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही भारत में नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें पेश की जा सकती हैं। कंपनी की ओर से जारी किए गए छोटे वीडियो में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV) और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) का संकेत दिया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, "फ्यूचर दस्तक दे रहा है। एक क्लू, एक से ज्यादा संभावनाएं।" हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि कौन-से मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।

लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं 

ऑटो सेक्टर से जुड़ी रिपोर्टों और हाल ही में सामने आए स्पाई शॉट्स के आधार पर माना जा रहा है कि कंपनीकिआ सोरेंटो हाइब्रिड और किआ सोरेंटो EV को भारतीय बाजार में उतार सकती है। खासतौर पर किआ साइरोस ईवी को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इससे माना जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है।

कंपनी की बिक्री लगातार बढ़ रही

किआ ऐसे समय में नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही है, जब कंपनी की बिक्री लगातार बढ़ रही है। जून 2026 में कंपनी ने 24,552 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। यह कंपनी के लिए अब तक की सबसे सफल पहली छमाही मानी जा रही है। फिलहाल कंपनी की सोनेट, सेल्टॉस और कारेन्स क्लैविस की बाजार में अच्छी मांग है। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए इसमें हाइब्रिड और नई इलेक्ट्रिक कारों को शामिल करना चाहती है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग  

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर बड़े शहरों में। वहीं, हाइब्रिड कारें उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प मानी जाती हैं जो बिना बार-बार चार्जिंग की चिंता के अच्छा माइलेज चाहते हैं। वर्तमान में किआ के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में कारेन्स क्लैविस ईवी, ईवी6 और ईवी9 शामिल हैं। यदि किआ साइरोस ईवी लॉन्च होती है, तो कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की संख्या चार हो जाएगी। माना जा रहा है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में भी कंपनी अपना बॉक्सी और आधुनिक डिजाइन बरकरार रखेगी। नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के जरिए किआ भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। 

Also read: कूलर को टक्कर देने आया नया AC, कीमत से लेकर बिजली खपत..दोनों में होगा आपका फायदा; जानें पूरी डिटेल्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GM Modular ने लॉन्च किया ये खास पावर बैंक, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

आज के समय में स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई केबल और चार्जिंग एक्सेसरीज साथ रखना परेशानी भरा हो सकता है।

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन के जरिए विदेशों में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के ईडी एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर के मुताबिक, नया Mahindra Scorpio Lifestyler भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

चीन का ये खास ऐप दे सकता है YouTube को टक्कर, ग्लोबल यूजर्स के लिए हुआ लॉन्च

चीन की मशहूर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट BiliBili अब इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। कंपनी ने 19 अगस्त को पुष्टि की कि वह अपनी सर्विस को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast