Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हांसी के चानौत गांव पहुंचीं कुमारी सैलजा, पेयजल संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Haryana News: हांसी के चानौत गांव पहुंचीं कुमारी सैलजा, पेयजल संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Haryana News: हरियाणा के हांसी जिले के चानौत गांव में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा पहुंचीं, जहां पिछले कई दिनों से ग्रामीण पेयजल संकट को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया और सरकार से गांव की पेयजल समस्या का तत्काल एवं स्थायी समाधान करने की मांग की।

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी लोगों को पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करने को विवश है। सरकार को जनहित के मुद्दों का समाधान करने के बजाय लोगों को आंदोलन करने पर मजबूर नहीं करना चाहिए।

सांसद ने कहा कि पीने के पानी के लिए संघर्ष करना किसी भी सभ्य समाज के लिए अपमान की बात है, लेकिन प्रदेश की जनता मजबूरी में ऐसा करने को विवश है। पिछले लगभग 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर केवल बड़े-बड़े दावे किए हैं, जबकि गांवों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब होती गई है। धर्म और भावनात्मक मुद्दों की राजनीति करने वाली सरकार जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटका रही है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी किसानों, ग्रामीणों तथा आम लोगों की आवाज़ मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि गांव चानौत की पेयजल समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए आंदोलन करने की नौबत न आए।

लोगों की प्यास बुझाना तो धर्म का काम

सांसद ने कहा कि पहले ज्यादा पानी की समस्या थी और आज लोग प्यास बुझाने के लिए एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। लोग पानी के लिए धरने पर बैठे है और सरकार उनकी प्यास बुझाने के बजाए आंसू गैस के गोले दाग रही है लाठी चार्ज कर रही है। सरकार विकसित भारत की बात कर रही है अगर विकसित भारत देखना है तो यहां आ जाओ। लोगो की बात उठाना मीडिया और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। सरकार को बीच का रास्ता निकालना चाहिए था पर वह तो लाठी से आवाज दबाना चाहती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा CtrlS, CM सम्राट चौधरी ने डेटा सेंटर का किया उद्घाटन

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डेटा सेंटर के प्रथम तल पर बने कक्ष का निरीक्षण किया और वहां से संचालित होने वाले डिजिटल कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में डेटा सेंटर की शुरुआत राज्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य में आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर

Haryana News: हरियाणा में नए निवेश आकर्षित करने, अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने और उन्नत तकनीकों के हस्तांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 से 17 अक्टूबर तक स्वीडन के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य हरियाणा को वैश्विक निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करना तथा ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल एस्टेट, रक्षा और ऑटोमोबाइल सहित प्रमुख क्षेत्रों में निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की नई संभावनाएं तलाशना है। इसके साथ ही, स्वीडन की प्रमुख कंपनियों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं (ग्लोबल सप्लाई चेन) से हरियाणा के उद्योगों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Air India की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान से हाईजैक का संकेत देने वाला स्क्वॉड 7500 कोड भेजा गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast