संभल में मिली 250 फीट गहरी रानी की बावड़ी, राजस्व विभाग करा रहा ऐतिहासिक विरासत की खुदाई

संभल में मिली 250 फीट गहरी रानी की बावड़ी, राजस्व विभाग करा रहा ऐतिहासिक विरासत की खुदाई

Rani Stepwell Found In Sambhal: यूपी के संभल में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच शनिवार को चंदौसी में राजस्व विभाग ने एक जमीन की खुदाई की गई। खुदाई करने पर  उसके नीचे एक विशालकाय बावड़ी मिली है। बता दें, चंदौसी का लक्ष्मण गंज क्षेत्र 1857 से पहले हिंदू बाहुल्य था। यहां सैनी समाज के लोग रहते थे। लेकिन यहां अब मुस्लिम आबादी ज्यादा संख्या में हैं।

बता दें, संभल में 46 साल पुराने मंदिर मिलने के बाद डीएम को एक शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें कहा गया था कि लक्ष्मण गंज में पहले बिलारी की रानी की बावड़ी थी। इसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए।

डीएम ने दिए जांच के आदेश 

शिकायती पत्र मिलने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए। जिसके बाद शनिवार को राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह इलाके के नक्शे के साथ वहां पहुंचे थे। बाबड़ी बस्ती के बीचों बीच जब एक इलाके की खुदाई की गई तो जमीन से प्राचीन इमारत निकलनी चालू हो गई।

क्या बोले राजस्व अधिकारी? 

इस बीच, नायब तहसीलदार ने बताया कि खुदाई के दौरान दो मंजिला इमारत दिखाई दे रही है। बावड़ी का कुआं और तालाब भी अभिलेखों में दर्ज है। इसके अवाला यहां सुरंग भी निकल सकती है। अधिकारी ने आगे बताया कि यह बावड़ी काफी विशालकाय दिख रही है,जो मिट्टी के ढेर में दब गई थी। लेकिन अब मिट्टी हटाकर इसकी जांच की जा रही है। ऐ,े में आगे भी नक्शे के आधार पर ही जांच की जाएगी।

ASI की टीम पहुंची कल्कि मंदिर

दूसरी तरफ, संभल में भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम शनिवार को कल्कि मंदिर पहुंची थी। संभल में ASI टीम ने पांच अलग-अलग लोकेशन का सर्वे किया था। इस सर्वे में 19 कुएं और 5 तीर्थ शामिल थे। बता दें, ASI की टीम ने संभल के कल्कि मंदिर में स्थित प्राचीन कृष्ण कूप का सर्वे किया। 

इसके अलावा टीम ने मंदिर के अंदर का भी सर्वे किया गया। मंदिर के अंदर बने हुए गुंबद का भी फोटो कैप्चर किया। स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते यह सर्वे एकदम चुपचाप तरीके से कराया गया।  

Leave a comment