Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गए 6 युवक में से चार की डूबकर मौत

Uttar Pradesh News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गए 6 युवक में से चार की डूबकर मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ये घटना ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा के डेरा गांव की है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोस्त के संग नदी में नहाने के दौरान एक दोस्त को बचाने के चक्कर में 6 दोस्त नदी में कदे थे। वहीं, चार दोस्तों की मौत से हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया।

चार युवक की हुई मौत  

हालांकि, काफी प्रयासों के बाद निजाम पुत्र मोबिन और मोनू रैदास पुत्र धर्मेंद्र रैदास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, 20 वर्षीय हसीबुद्दीन,  शाहिद , अंश और प्रजापति,की डूबने से मौत हो गई। सभी युवक ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव के रहने वाले थे।  

Also read: यूपी में श्रमिकों के लिए पंजीकरण हुआ आसान, आधार कार्ड से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने कहा कि चारों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा नदी के गहरे हिस्से में चले जाने के कारण हुआ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम धामी ने सितारगंज में किया पुल का शिलान्यास, बोले-ईमानदारी से अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार यानी 17 मई को सितारगंज को सौगात दी। उन्होंने शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर करोड़ों की लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल के कार्य का शुभारंभ किया।

देहरादून में बढ़ने लगी गर्मी, चटक धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

देहरादून में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मई की शुरुआत में लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast