Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET-UG 2026 पेपर लीक की मास्टरमाइंड कौन? सामने आया मनीषा मंधारे का नाम

NEET-UG 2026 पेपर लीक की मास्टरमाइंड कौन? सामने आया मनीषा मंधारे का नाम

NEET Paper Leak 2026: NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। स्टूडेंट्स आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई की जांच में नीट पेपर लीक की कथित मास्टरमाइंड मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पुणे की रहने वाली हैं और एक सीनियर बॉटनी टीचर हैं।

कौन हैं मनीषा गुरुनाथ मंधारे?

मनीषा गुरुनाथ मंधारे को राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह पुणे के शिवाजीनगर स्थित मॉर्डन कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में बॉटनी की लेक्चरर हैं। वह बीते 5-6 सालों से एनटीए के लिए नीट परीक्षा के प्रश्नप्रत्र तैयार कर रही है।

NTA की निकलीं एक्सपर्ट

CBI की जांच में पता चला कि NTA ने मनीषा को नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया था। इसलिए बॉटनी और एन जूलॉजी के लिए प्रश्नपत्र तक पहुंचना उनके लिए बेहद आसान था। अपनी पोस्ट का गलत इस्तेमाल करते हुए मनीषा ने नीट पेपर लीक किया।

घर पर चलाती थी स्पेशल कोचिंग

जांच में यह भी सामने आया कि मनीषा मंधारे पुणे वाली अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर अपने घर पर स्पेशल कोचिंग की क्लास लेती थी। वो पहले नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को इकट्ठा करते थे फिर कोचिंग देते थे।

Also read: NEET UG-2026 पेपर की 10 लाख में डील! बेटे को मिले सिर्फ 107 नंबर, CBI की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

लाखों की लेनदेन

मनीषा मंधारे के घर सीक्रेट क्लास में ही बॉटनी और जूलॉजी से जुड़े प्रश्न बताए गए थे। इतना ही नहीं बुक्स में मार्क भी करवाया गया था। 3 मई 2026 को हुए नीट-यूजी परीक्षा में वही प्रश्न आए जो उनकी मनीषा मैडम ने बताए थे। सीबीआई को शक है कि इस पूरे काम के लिए लाखों रुपये की लेनदेन की गई होगी।

बता दें कि सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देश भर में 6 जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान डिजिटल डिवाइस, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल जब्त किए गए है। साथ ही मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

ओडिशा के गंजाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast