Search KhabarFast

Press ESC to close

बुजुर्ग के सिर पर सवार हुआ खून! पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने पहुंचकर किया ये काम

बुजुर्ग के सिर पर सवार हुआ खून! पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने पहुंचकर किया ये काम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग ने अपनी 72 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग ने खुद थाने जाकर कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में 16 मई के तड़के 80 साल के बुजुर्ग ने अपनी 72 साल की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। उसके सिर, गर्दन और कंधे पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद हत्यारा खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

हालांकि, पुलिस आरोपी को मौके पर लेकर पहुंची। जहां आरोपी की पत्नी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि 80 साल के वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के यहां रह रहा था। आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। सूचना पर पुलिस फोर्स के मौके पर  पहुंची तो पता चला कि आरोपी का नाम हरपाल है। घर पर हरपाल व उनकी पत्नी उर्मिला, बेटी कंचन के बेटे कुणाल व अजय थे।

Also read: देहरादून से 12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस कर रही कार्रवाई

बुजुर्ग के नाती ने क्या कहा

वहीं, कुणाल ने बताया की हरपाल मेरे नाना हैं और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नानी और नाना आपस में लड़ाई करते रहते हैं। उसने कहा कि रात हम कमरे में अंदर सो गए, नानी और नाना बाहर सो रहे थे, और कुणाल के मम्मी पापा मेरठ गए हुए थे। मौके पर चारपाई पर लेटी नानी उर्मिला जिनकी उम्र 72 वर्ष थी, उन्होंने नाना ने हत्या कर दी। उनके सिर पर, कान के पास कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार किए गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast