Search KhabarFast

Press ESC to close

आठवें वेतन आयोग की बैठक शुरू, कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांगें

आठवें वेतन आयोग की बैठक शुरू, कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांगें

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर आठवें वेतन आयोग की अहम बैठक 18 मई से शुरू हो रही है। इस बैठक पर देशभर के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर बनी हुई है। आयोग की टीम अलग-अलग राज्यों में जाकर कर्मचारियों और संगठनों से सीधे बातचीत करेगी।

इन शहरों में होगी बैठक 

आठवें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना  प्रकाश  देसाई के नेतृत्व में आयोग की टीम 18 और 19 मई को हैदराबाद के दौरे पर रहेगी। इस दौरान आयोग विभिन्न सरकारी संस्थानों, कर्मचारी यूनियनों और पेंशनर्स संगठनों से मुलाकात करेगा और उनकी मांगों को सुनेगा। हैदराबाद के बाद आयोग दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का भी दौरा करेगा। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार अगली बैठकें विशाखापट्नम, श्रीनगर  और लेह  में आयोजित की जाएंगी।

सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 

आयोग को अपनी रिपोर्ट 18 महीने के भीतर सरकार को सौंपनी है। इसके बाद केंद्र सरकार सिफारिशों पर फैसला करेगी और तय होगा कि कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में कितनी बढ़ोतरी होगी। कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने कई बड़ी मांगें रखी हैं। सबसे प्रमुख मांग न्यूनतम बेसिक वेतन को 18 हजार रुपये से बढ़ाकर 69 हजार रुपये करने की है। इसके अलावा कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर को 3.83 गुना करने की मांग कर रहे हैं।

र्मचारी कर रहे ये मांग 

कई कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने की मांग भी उठा रहे हैं। साथ ही महंगाई भत्ते यानी डीए को मूल वेतन में जोड़ने की मांग भी की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार आयोग सीधे कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुन रहा है। इससे कर्मचारियों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। अगर आयोग कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को मानता है, तो भविष्य में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजर आयोग की बैठकों और आने वाली सिफारिशों पर टिकी हुई है। 

Also read: तमिलनाडु की राजनीति में हलचल...विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने पहली बार खुलकर की बात, बोले - मैं हैरान...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast