Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम धामी ने सितारगंज में किया पुल का शिलान्यास, बोले-ईमानदारी से अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं

सीएम धामी ने सितारगंज में किया पुल का शिलान्यास, बोले-ईमानदारी से अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार यानी 17 मई को सितारगंज को सौगात दी। उन्होंने शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर करोड़ों की लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल के कार्य का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसे तय समय में कार्य पूरा करा लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाते हैं, तो पूरी ईमानदारी से अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाते हैं।

सीएम धामी ने क्या कहा

सीएम धामी ने कहा कि आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करीब साढे 11 करोड़ रुपए की लागत से शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल से जोड़ने वाले इस सेतु के बन जाने से सिडकुल सितारगंज स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों एंव विकास खंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग नौ किलोमीटर की दूरी कम होगी। सीएम धामी ने कहा कि इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी बल्कि आवागमन भी अधिम सुगम, सुरक्षित और किफायती होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों से लेकर गांव तक इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की कोशिश हो रही है।    

Also read: उत्तराखंड में हर शनिवार को 'नो व्हीकल डे' , PM मोदी की अपील के बाद सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

गन्ना पर बढ़ाई गई एमएसपी

सीएम धामी ने कहा कि हमने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुन:प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने का कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गन्ना किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य केवल आपके जनपद में ही नहीं हुए हैं, बल्कि राज्य के जिस भी क्षेत्र में जायेंगे सभी जगह इसी प्रकार व्यापक स्तर पर विकास का काम किया जा रहा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देहरादून में बढ़ने लगी गर्मी, चटक धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

देहरादून में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मई की शुरुआत में लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गए 6 युवक में से चार की डूबकर मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ये घटना ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा के डेरा गांव की है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast