Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET पेपर लीक मामले में CBI की धर-पकड़ तेज, महिला लेक्चरर गिरफ्तार; NTA ने इस पद पर किया था तैनात

NEET पेपर लीक मामले में CBI की धर-पकड़ तेज, महिला लेक्चरर गिरफ्तार; NTA ने इस पद पर किया था तैनात

CBI Arrest NEET Paper Leak Accused: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन जारी है। जांच एजेंसी ने धर-पकड़ तेज कर दी है। सीबीआई ने पेपर लीक मामले में दूसरे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है। आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे पुणे की एक सीनियर बॉटनी की टीचर हैं।

CBI ने गहन पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वह नीट यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं। बताया जा रहा है कि एनटीए ने आरोपी शिक्षिका को एक विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया था। मनीषा के पास बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों तक पूरी पहुंच थी। 

केमिस्ट्री टीचर भी हुआ गिरफ्तार 

सीबीआई ने पहले ही केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 15 मई को पुणे से गिरफ्तार किया गया। अब उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी। मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पीवी कुलकर्णी कौन है और उसे NEET परीक्षा पेपर का एक्सेस कैसे मिल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पीवी कुलकर्णी पिछले सालों तक दयानंद में केमेस्ट्री टीचर के तौर पर कार्यरत थे। वह वहां केमिस्ट्री प्रोफेसर और बाद में प्रिंसपल के पद पर तैनात थे।

पीवी कुलकर्णी का पारिवारिक बैकग्राउंड

पीवी कुलकर्णी के परिवार से किसी का भी पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा बेटा विदेश में पढ़ाई कर रहा है। जबकि पत्नी और छोटे बच्चे की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। दावा किया जा रहा है कि लातूर में उसका एक बंगला है, जिसे किराए पर दिया गया था। किराएदारों का कहना है कि कुलकर्ण से उनकी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। कुछ पड़ोसियों का कहना है कि कुलकर्णी पहले से धोखेबाजी करता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast