Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए शहर के मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी खास मंच की व्यवस्था की जाएगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपए तक के बिना किसी गारंटी के लोन की व्यवस्था की गई है।

सीएम रेखा का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोन के लिए दिल्ली सरकार स्वयं गारंटी देने के लिए तैयार है। उन्होंने शनिवार यानी 16 मई को रोहिणी में आयोजित दो दिवसीय 'मेगा स्वयं सहायता समूह (SHG) मेला-2026' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 'वोकल फॉर लोकल', 'आत्मनिर्भर भारत' और 'एक जिला, एक उत्पाद' की योजना को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 

Also read: अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

स्वेदशी उत्पाद को आगे बढ़ाने का लक्ष्य   

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि एसएचजी मेला महिलाओं द्वारा तैयार स्वदेशी सामान को आगे बढ़ाने और उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ने की एक कोशिश है। इस मेले में करीब 24 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। मेले में हस्तशिल्प, क्रोशिया कार्य, खादी, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन और ब्रिकी भी देखी गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast