Search KhabarFast

Press ESC to close

केमिस्ट्री टीचर से लेकर NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड तक...कौन है पीवी कुलकर्णी, जिन्होंने तैयार किया नीट का पेपर

केमिस्ट्री टीचर से लेकर NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड तक...कौन है पीवी कुलकर्णी, जिन्होंने तैयार किया नीट का पेपर

NEET Paper Mastermind PV Kulkurni:नीट पेपर लीक होने के बाद 22 लाख से ज्यादा छात्रों को तगड़ा झटका लगा है। मामले की जांच सीबआई कर रही है। साथ ही 21 जून को फिर से नीट परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इधर सीबीआई का शिकंजा पीवी कुलकर्णी पर कस गया है। जिसे नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है। 

उसे 15 मई को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। अब उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी। मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पीवी कुलकर्णी कौन है और उसे NEET परीक्षा पेपर का एक्सेस कैसे मिल गया। 

कौन है पीवी कुलकर्णी

मिली जानकारी के अनुसार, पीवी कुलकर्णी पिछले 28 सालों तक दयानंद में केमेस्ट्री टीचर के तौर पर कार्यरत थे। वह वहां केमिस्ट्री प्रोफेसर और बाद में प्रिंसपल के पद पर तैनात थे। लगभग चार साल पहले वह प्रिसिपल के पद से रिटायर हुआ था। अपने कार्यकाल के दौरान वह DEEPER नाम के संस्था से जुड़ा रहा। रिटायरमेंट के बाद भी वह विभिन्न कोचिंग क्लासेस में केमिस्ट्री पढ़ाता रहा। सूत्रों का दावा है कि वह पिछले दो साल से एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर केमिस्ट्री एक्सपर्ट के तौर पर काम रहा था। जहां पर उसे नीट परीक्षा 2026 के केमिस्ट्री पेपर तैयार करने का काम दिया गया था। सीबीआई को शक है कि उसे वहीं, से उसे परीक्षा पेपर का एक्सेस मिल गया।  

Also read: ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

कैसा है पीवी कुलकर्णी का पारिवारिक बैकग्राउंड

पीवी कुलकर्णी के परिवार से किसी का भी पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा बेटा विदेश में पढ़ाई कर रहा है। जबकि पत्नी और छोटे बच्चे की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। दावा किया जा रहा है कि लातूर में उसका एक बंगला है, जिसे किराए पर दिया गया था। किराएदारों का कहना है कि कुलकर्ण से उनकी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। कुछ पड़ोसियों का कहना है कि कुलकर्णी पहले से धोखेबाजी करता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

ओडिशा के गंजाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast